Thursday, November 17, 2016

वाह मोदी जी कमाल कर दिया !


Image result for narendra modi best quotes in hindiइतने महीनों से मोदी जी ने काले धन वालो का आवाहन किया। काला धन लाओ 30 % टैक्स दो और व्हाइट में ले जाओ। लेकिन कालेधन वालो ने अनसुनी कर दी । 

ताजुब की बात तो ये है की 'सर्जिकल स्ट्राइक' से भी कालाधन रखने वाले लोगो ने कुछ नही सीखा ? वे इस गलत फहमी में रहे की उनका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता वो जो चाहे कर सकते है।  वो मोदी जी के ये वाक्य कैसे भूल गए कि  ... 

" वो लूट रहे हैं सपनों को में चैन से कैसे सो जाऊं , वो बेच रहे हैं भारत को में खामोश में कैसे हो जाऊं " 

मोदी जी खामोश नही रहे और ' काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक' करके एक ही पल में नरेंद्र मोदी जी ने सब की आँखे खोल दी  हैं । अब गरीब हंस रहा है और काले धन वाला अमीर रो रहा है । सब ने यही सोचा था  कि प्रधानमंत्रीय जी भाषण देकर  भूल जाएंगे । वो मोदी जी का नारा कैसे भूल गए -

             " हम वादे नही इरादे लेकर आये हैं " 

जब की मोदी जी ने कभी हवाई वादे नही किए । उनका पहला वादा यही था भ्र्ष्टाचार को खत्म करना व ब्लैक मनी को निकालना हैं ।

गरीब बहुत दिनों के बाद आंखों में सुनहरे सपने सजाएं चैन  की नीद सो रहा है। और काले धन वाले अमीर नीद की गोली लेकर भी करवटें बदल रहा है । मोदी जी ने ये स्तय कर दिखाया है कि  - 

" किसी भी राजनीती पार्टी के लिए उसका घोषणापत्र गीता कुरान और बाइबिल की तरह होना चाहिए "  

वास्तव में मोदी जी ऐसे लीडर है, जिनके पास हर समस्या का समाधान है । जिसके कारण पुरे देश के चहेते लीडर बन गए हैं और विश्व की निगाह उन पर टिकी हुई है । मोदी जी युवा वर्ग के आदर्श बन गए है । 

मोदी जी जो भी कार्य करते हैं उसे पूरी तैयारी से करते हैं और उसे पूरा करने में अपनी जी जान लगा देते हैं । आज सारे भृष्ट लोग मिलकर  मोदी जी की निदां कर रहे हैं। लेकिन मोदी जी बेबाक उनकी आलोचनाओं का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं । 

हमारे देश को  नरेंद्र मोदी जैसे लीडर की जरूरत है।  जो सच में सच्चा देश भक्त हो, जो नया इतिहास रच सकें । बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधार सकें , सही को सही और गलत को गलत जवाब दे सकें  । 

" डरते वो हैं जो अपनी छवि के लिए मरते हैं ,में तो हिंदुस्तान की छवि के लिए मरता हूं , इसलिए किसी से नही डरता हूँ "

नरेंद्र मोदी जी ने इसकी शूरुआत कर दी हैं। अब हम सबको मोदी जी का साथ देना  है । बैको और एटीएम  के बाहर लोगो की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई है घण्टो लोग लाइन में खड़े हैं फिर भी कालेधन को रोकने के लिए जनता  हर परेशानी को झेलने के लिए तैयार हैं । मोदी जी का ये नारा -

 " माना की अंधेरा घना है ,लेकिन दिया जलाना कहा मना है "

मोदी जी बधाई हो । हमारे देश में सच्चे देश भक्तओ  की कमी नही है । हर ईमानदार व देश भक्त आपके साथ हैं । जय हिन्द । 



Tuesday, November 15, 2016

अपनों की अहमियत !!!



Image result for apno ki pehchan दोस्तों ! अब सयुक्त परिवार की परम्परा खत्म हो गई है । इससे जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं । आज का इंसान  अलग रहकर सुखी तो है, लेकिन खुश नही है ।

पैसा तो है लेकिन सकुन नही है, परिवार तो हैं, लेकिन रिस्तो की वैल्यू नही है। पहले संस्कार माँ बाप, दादा दादी व घर के अन्य सदस्यों से मिलते थे लेकिन आज परिवार सयुक्त नही रहे जिससे बच्चो को अपनों का साथ नही मिलता । और बाहर जिसे जैसा माहौल मिलता है वो वैसे ही गुण अवगुन सीख लेता । 

हर इंसान सिर्फ पैसे कमाने की मशीन बन चुकी है। आज माँ बाप के पास पैसा है लेकिन बच्चो को प्यार व संस्कार देने के लिए समय नही है । जिसकी वजह से बच्चे एकाकी जीवन जीने पर मजबूर हैं । 

इस पैसे का क्या करा जाए ? आप पैसे से बच्चो के लिए किताब खरीद सकते हो, गाड़ी खरीद सकते हो, मंहगे कपड़े दिलवा सकते हो, अच्छे कॉलिज में एडमिशन करा सकते हो ।लेकिन जो इंसान का व्यक्तित्व होना चाहिए वो आप बच्चो का  पैसे से व्यक्तित्व नही बना सकते। उसके लिए बच्चो को आपके संस्कार व समय आपको खुद देना होगा । पीछे न्यूज में आपने एक खबर सुनी होगी कि एक बहुत बड़े पुलिस अफसर का  बेटा  रेप  के केश में पकड़ा गया था  
                          
ऐसे हादसों की वजह बच्चे नही उनका माहौल है जो हम अपने बच्चो को दे रहे हैं । हर सुख सुविधा उपलब्ध कराने के चक्कर में हम अपने बच्चो को समय व संस्कार नही दे पाते । जिसका हर्जाना हमारे साथ साथ हमारे बच्चे व समाज को भुगतना पड़ रहा है ।

दोस्तों! हर पेरेंट्स से मेरी एक ही रिक्वेस्ट है की आप अपने बच्चो को पैसे से ज्यादा  क्वालटी समय देने की कोशिस करें। एक जिम्मेदार पेरेंट्स बनें आज के बच्चे कल के नागरिक हैं और आने वाले समय को एक अच्छा नागरिक देने की जिम्मेदारी निभाए । आज के बच्चे ही कल  देश का भविष्य तय करेंगे । और आप ऐसा नागरिक तभी देश को दे सकोगे जब आज खुद व बच्चो को अपनों की अहमियत समझा सकोगे । सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करोगे । सही गलत में फैसला करना सिखाओगे ।   

Monday, November 14, 2016

सक्सेस के 8 रूल्स !!!


            


Image result for safalta ke niyamदोस्तों!  जितने भी लोग आज तक सक्सेस हुए हैं उन्होंने अपनी सक्सेस के कुछ  रूल्स बताए हैं , जिन्हें फॉलो करके वो सक्सेस हुए हैं । जिदगी  में आप बिना रूल्स फॉलो करे सक्सेस नही हो सकते । आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ रूल्स  जिन्हें फॉलो करे बिना आप सक्सेस नही हो सकते -

 1 गलत आदतें छोड़ें :- नरेंद्र मोदी जी ने एक बहुत अच्छी बात कही थी कि - 
        " आप की आदत ही आपका भविष्य तय करती है "

इसलिए दोस्तों जो भी आदतें आपको लगे कि  ये हमारी सक्सेस की राह का रोड़ा हैं उन्हें तुरन्त बदल दें , तभी आप सक्सेस हो सकोगे । और कोई भी आदत बदलना मुश्किल नही है । 21 दिन में आप कोई भी आदत बदल सकते हो । 

2 कार्य की प्रायटी को समझें :-  कौन सा कार्य हमे कौन से नम्बर पर रखना है ये सोचना अनिवार्य है। अगर आप अपने कॅरियर को दूसरे नम्बर रखकर कार्य करते हो, तो आप का कॅरियर नंबर  दो पर ही रहेगा नम्बर  1 पर कैसे हो सकता हैं  ?  तो आप खुद से सवाल करें की आप खुद को कहा देखना चाहते हो ? आप घर को  नंबर 1पर रखना चाहते हो या दोस्तों को नम्बर 1 पर रखना चाहते हो या अपने कैरियर को 1  पर रखना चाहते ? जिसे जिस नम्बर पर रखना चाहते हो उसे उसी हिसाब से प्रयाटी  दो । 


३ पैसे की बजाय काम पर फोकस रखो :- अगर आप का फोक्स पैसो पर हैं तो आप काम की क्वालटी पर ध्यान नही दे पाओगे और अगर आपका फॉक्स काम की क्वालटी पर है तो जब क्वालटी अच्छी होगी तो पैसे अपने आप मिलने लगेंगे । पैसा आपकी क्वालटी तय करती है जैसी आपके कार्य की क्वालटी होगी वैसे ही आपको पैसे मिलेंगे । 


4 अपने साथियों को आगे बढ़ने का मौका दो :- जब सक्सेस की राह पर इंसान निकलता है तो वो दुसरो को इग्नोर कर  जाता है। वो उन्हें सिर्फ अपना साथी समझकर सक्सेस का पूरा श्रेय खुद लेना चाहता जिससे उसके साथियों का मनोबल कमजोर हो जाता है । और सक्सेस का श्रेय ना मिलने की वजह से वो साथ छोडने लगते हैं । 

5 जो भी निर्णय लें उस पर अटल रहें :- ज्यादातर क्या होता है की हम दुसरो के देखा देखी कार्य तो शुरू कर देते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में उससे उक्ता जाते हैं फिर उसे बीच में ही छोड़ देते हैं । इसलिए सोच समझ कर ही कोई कार्य करने का निर्णय लें और जो भी निर्णय लिया है उससे पीछे ना हटें। सक्सेस का सबसे पहला रूल्स ही ये है की जो भी आप कर रहे हो उसे लगातार करते रहो बीच में छोड़ कर ना बैठे । 

6 खुद इतनी मेहनत करो , इतना पसीना बहाओ की साथीयों को काम के लिए कहना ना पड़े  :-  दोस्तों ऐसा नही हो सकता की आप बैठे रहो और ओर लोग कार्य करें । ओर भी तभी चलते हैं जब हम खुद उसमे जी जान से लगे हो इसलिए इतनी मेहनत कीजिये की आपके साथी आपसे मोटिवेट होकर खुद देखा देख काम करें।  



7 समस्याओं व विरोध के आगे घुटने ना टेकें :- दोस्तों जितना बड़ा काम होगा उतनी ही बड़ी समस्या सामने आएगी,  उतना ही विरोध होगा। आज तक कोई ऐसा सक्सेस इंसान नही देखा जिसके सामने समस्या ना आई हो जिसका लोगो ने विरोध ना किया हो । समस्याएं इंसान को मजबूत बनातीं हैं । जिसके जीवन में जितनी अधिक समस्याएं आती हैं वो उतना ही अधिक सक्सेस होता है । 


8 जो भी कार्य करो, उसका फायदा किसी ना किसी को जरूर होना चाहिए :- कहते हैं कि -  " आपके किसी कार्य से अगर एक को भी फायदा होता हो उसे जरूर करना चाहिए" 

हर हर कार्य  में अपना ही फायदा नही देखना चाहिए । जब आप औरो को मध्य रखकर कार्य करोगे तो उससे आपको भी फायदा होगा । 


Saturday, November 12, 2016

आप कैसी पड़ोसन हैं ? जाने खुद को !!!

       
Image result for pdosi achche hone chahiyeदोस्तों ! अपने घर परिवार से दुर रहने वालो के लिए पड़ोसी ही सुख दुःख के साथी होते हैं । लेकिन हर रिस्ते की तरह पड़ोसीयों से रिस्ते की भी एक सीमा है। और इस सीमा का दोनों को ही ध्यान रखना अनिवार्य है । 

लेकिन कई लोग जाने अनजाने अधिक आत्मीयता या लालच के चक्कर में पड़ोसियों के लिए सिर दर्द बन जाते हैं । रिलेशनशिप एक्सपर्ट का कहना है कि  -

"पड़ोसी तब सिर दर्द बन जाते हैं जब वे जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी करने लगते हैं "

कही ये गलती आप भी तो नही कर  रही ? जाने की आप कैसी पड़ोसन हैं -


1 a आप अपने पड़ोसी के घर समय देखकर जाते हैं ? कि अब वो बिजी नही होगा या सो नही रहे होंगे ?  मेरे जाने से उन्हें डिस्टरबेंस नही होगी । 


 b आपका जब मन करता है तब जाकर बैठ जाते हैं।चाहे उनका काम हो या ना हो चाहे उनके सोने का समय हो ? या कोई उनका रिलेटिव आया हुआ हो ? 


2 a आप उनके हर काम में अपनी राय देती हैं ? चाहे उन्हें अच्छा लगे या ना लगे । क्या सही है क्या गलत है ये बताती हैं ? 


b आप उनकी राय मांगने पर ही राय देती हैं वरना आप उनकी बात चुप चाप सुनती रहती हैं।  

3 a पड़ोसियों के कार्यो में दखलंदाजी करती हैं ।  वो क्या करते हैं ? क्या लाते  हैं ? या क्या किसी को देते हैं ? कैसे किसी से रिस्ते रखते हैं ? क्या उनके बच्चे करते हैं ? क्या पहनते हैं ? 

b आप उनके किसी बात में कोई दखल अंदाजी नही करते हर कार्य में अपनी सहमति जताते हैं । 

4 a क्या आप छोटे छोटे काम के लिए उन्हें परेशान करती हैं ? जैसे हम कही बाहर जा रहे हैं आप हमारे बच्चो को खाना बना देना । या बच्चों को स्कुल से ले आना। हमारे बुजर्गो को देख लेना । 

b आप अपना काम अपने आप कर के जाती हैं ? और पड़ोसियों को परेशान करना उचित नही मानती।  

  
5  a आप डेली जाएं या ना जाएं लेकिन जरूरत पड़ने पर सुख दुःख में साथ देती हैं ?

b आप बेकाम जाकर बैठती हैं और जरूरत पड़ने पर बहाने बनाकर पीछा  छुड़ाती हैं ? 

6 a आप को दुसरो की तरक्की की ख़ुशी होती है ? और आप किसी भी बात में तुलना  करना व्यर्थ  मानतीं ।

b आप किसी भी चीज में पड़ोसियों से तुलना करती हैं ? या उनकी तरक्की से जेलसी होती है ?

 7  a  आप को किसी के सुख दुःख से कोई मतलब नही है आप सिर्फ टाइम पास के लिए  व अपने मतलब के लिए पड़ोसियों को यूज करती हैं ? 

B  आप पड़ोसियों  के सुख में सुखी व दुःख में दुखी होती हैं ?

8 a आप अपनी पड़ोसन की  व्यक्तिगत जीवन  के नैगेटिव पांइट को खोद खोद कर पूछती हैं ? 

 b आप उनके किसी भी नैगेटिव पॉइन्ट पर बात शुरू करके उन्हें टेंशन  नही देना चाहती ?  

9 a क्या आप अपने पड़ोसनो के सामने अपने पैसे गाड़ी गहना कपड़ो या लाइफ स्टाइल को  शो ऑफ करती हैं ? 

b क्या आप नार्मल व्यवहार करती हैं । आप कोई दिखावा या डिगें नही हाँकती  ? 

10 a क्या आप  के रहन सहन से पड़ोसियों को कष्ट ना  हो इन  बातों का ख्याल रखती हो ?   

b अपनी मस्ती में मस्त रहती हो  ? किसी को परेशानी होती है तो हो । 


सही आंसर 1 a ,2 a, 3 b , 4 b, 5 a, 6 A, 7 B, 8 A, 9 B, 10 A |  

   
आइये जानते हैं की हम कैसे पड़ोसी हैं । ये दस सवाल दस नम्बर के हैं अगर इनमे से आप के सात या सात से अधिक नम्बर आते हैं, तो आप बहुत अच्छे पड़ोसी हैं । अगर सात से पांच के बीच में नम्बर हैं तो आप औसत पड़ोसी हैं । अगर आपके पांच से तीन के बीच में नम्बर आते हैं तो आपके पड़ोसी अच्छे हैं जो आपको झेल रहे हैं । 


आज की युवा पीढ़ी एटिकेट्स भूलती जा रही है| चिंता का सबसे बड़ा विषय !!!



Image result for maa baap se jhagda karte bachcheहाय दोस्तों ! आज  कुछ बच्चो के रवैया  को देखकर मन में ये लेख लिखने की प्रेरणा आई । एक तरफ हम इकीसवीं सदी में चल रहे हैं, दिन प्रति दिन प्रोग्रेस की तरफ बढ़ रहे हैं, वही दूसरी तरफ हमारे बच्चे एटिकेट्स भूलते जा रहे  हैं । 

डिग्री  हासिल करने की तो होड़ हैं लेकिन एटिकेट्स पर किसी का ध्यान नही है ।  चिंता का सबसे बड़ा विषय तो ये है की हम पेरेंट्स भी अपने बच्चो के पीछे लाखों खर्च कर के सिर्फ उन्हें डिग्री दिलाने की दौड़ में सामिल हैं। लेकिन एटिकेट्स के मामले में लापरवाह होते जा रहे हैं। जिस का खामियाज हम और हमारे बच्चे आने वाले समय में भुगतेंगे ।  

बच्चो को संस्कार, माँ बाप की सेवा, बड़ो की इज्जत करना , आशिर्वाद लेना, दुआ बदुआ, पूजा पाठ, परिवार से मिलकर चलना सब फालतू की बातें लगती हैं  सब को अन्धविश्वास  बताते हैं । इन्हें समझाओ तो वो बात इन्हें गलत लगती है । जवाब देने में ये अपनी शान समझते हैं, अपना हक समझते हैं । 

अगर  बच्चो के दोस्तों के सामने एक बार उन्हें किसी बात पर टोक दो तो उसमे उन्हें शर्म महसूस होती है । माँ बाप का  डांटना  बच्चो  इन्सल्ट लगती है । किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं  और उनके घर आने जाने लगते हैं। 

गलत दोस्तों का साथ सही लगता है। उनका खाना पीना रहना अच्छा लगता। लेकिन ये क्यों भूल जाते हैं कि ये सब अपने पेरेंट्स की खून पसीने की कमाई बर्बाद कर रहे हैं ।

अपनी पसंद की शादी करना चाहते हैं ना करो तो घर से चले जाने की धमकी देते हैं। अधिकतर पढे लिखो को माँ बाप नही चाहिए, सब रिस्ते नाते को तोड़कर चले जाते हैं । इनकी सोच अपनी जिदगी तक सिमित रह गई है । वो ये भूल गए हैं कि - बुरे दिनों के लिए चार लोग चाहिए । 

कई बच्चे तो अच्छे पढे लिखे होते हुए भी पास में रहते हुए अपने पेरेंट्स से अलग रह रहे हैं । पेरेंट्स के जीते जी उनकी कमाई में से हिस्सा ले रहे हैं और जो  अभी नही देना चाहते उन्हें देने के लिए मजबूर कर देते हैं  ।

 ये तक भूल जाते हैं कि उनके अभी और भाई बहन अनमैरिड हैं । इस बात पर वे लड़ने झगड़ने लगते हैं। बोलते वक्त ये तक भूल जाते हैं कि वो अपने पेरेंट्स से  बात कर रहे हैं। जब की पेरेंट्स बच्चो को बाधते नही हैं वे सिर्फ इतना चाहते हैं की बच्चे किसी त्यौहार ख़ुशी या अच्छे दिन में साथ साथ हो । जिंदगी का एक पहलु । 

 न्यू जनरेशन अपने सामने किसी को समझती ही नही है। किसी ने एक दो डिग्री क्या ले लीं खुद को सबसे अधिक समझदार समझने लगते हैं ।अपनी डिग्री के सामने किसी के अनुभव की कोई अहमियत ही  नही समझते। 

 बच्चे  पेरेंट्स को सिखाते हैं कि आप को कुछ नही पता। बच्चो से कोई पूछे की आप क्या जानते हो ? सिर्फ चार डिग्री ले लीं और हो गये समझदार या लाखों कमा कर समझदार बन गए। जितना कमा रहे हो उसमे खुद का गुजारा नही है और पेरेंट्स को सीख़ दे रहे हैं । 


बच्चे ये क्यों भूल जाते हैं कि आज जो भी कुछ तुम हो वो सिर्फ पेरेंट्स की वजह से हो आज जो डिग्री तुम लिए बैठे हो वो पेरेंट्स ने दिलवाई हैं । उन पेरेंट्स ने दिलवाई है जिन्हें आज तुम अपनी ईगो के चलते हर बात में निचा दिखाते हो । 



Friday, November 11, 2016

माँ बाप का विश्वास क्यों तोड़ देते हैं बच्चे ? हिंदी कहानी


Image result for SKULL JATI LADKI" मॉम! मै टयूसन जा रही हूं ! परसो से एग्जाम हैं कुछ डाउट पूछने हैं टीचर से , इसलिए देर से आऊँगी। किताबें हाथ में उठाते हुए अंजली बोलती जा रही थी ।  

"अंजली को खुद टयूसन छोड़ कर आओ, अकेले जाना लड़कियों का ठीक नही है " अंदर से अंजली के पापा बोले । 

"पापा! " नाराज होती हुई अंजली  ने कहा, देखो  ना मॉम पापा कैसे करते हैं ? 

थोड़े दिनों में जब में कॉलिज जाऊगी क्या वहां भी आप मुझे छोडने जाएगी ? अब में बड़ी हो गई हूँ आपके साथ स्कुल या ट्यूशन जाते मुझे शर्म आती है ! बच्चे मजाक खीचते हैं !   

मॉम पापा पर नाराज होते हुए बोली "  ठीक कह रही है ! तब  ये कॉलिज जाएगी,या कही बाहर पढेगी तब भी इसे कॉलिज में छोड़ने जाऊँगी क्या ? अब बड़ी हो गई है अपना भला बुरा जानती है। अपने बच्चों  पर  विश्वास करना सीखो ।

जाओ बेटी ध्यान से जाना। अंजली ने मॉम को थैक्स कहा और ट्यूसन चली गई । 

पापा मॉल में गए और ये देख कर घबरा गये कि अंजली किसी लड़के के साथ । पापा बदहवास अंजली के पास पहुंचे ! और बोले यहां चल रहा है तेरा टयूशन ? अंजली का हाथ पकड़ कर खीचते हुए  मॉल  से बाहर चले गयें  । 

घर आकर मॉम के सामने खड़ा कर के बताया, कि  तेरी लाड़ली मॉल में किसी लड़के के साथ पिक्च्चर देखने गई थी। ये टयूसन चल रहा है ? यही है इसकी समझदारी ? इतना ही भला बुरा समझती है ये । शर्म आनी चाहिए तुमको इसे समझा नही सकती ?  इतनी छूट क्यों देती हो ? मेरी इज्जत की तुम्हें कोई परवाह नही है । 

मॉम का सिर शर्म से झुका जा रहा था ,वो बस एक ही बात सोच रही थी कि मेरी बेटी ने ही मेरा विश्वास तोड़ दिया । मैने इसकी हर बात पर विश्वास किया और इसने ऐसा करते हुए मेरे बारे में बिलकुल भी नही सोचा  । कि मॉम डेड़ पर क्या बीतेंगी ?  

क्या माँ बाप से बढ़ कर बच्चो का कोई हित चाह सकता है ? ' नही "  जो माँ बाप  बच्चो के हित के लिए सब कुछ कर सकते हैं। कम से कम उन माँ बाप का विश्वास तो मत तोड़ो ।

बच्चो की गलतियों को सिर्फ माँ बाप ही समाज से छुपा सकते हैं उन्हें सुधार सकते हैं । बच्चे अपनी जिदगी में निजी डिशिजन लेकर आगे तो बढ़ते हैं लेकिन कुछ कदमो पर ही डगमगा जाते हैं । 



Wednesday, November 9, 2016

कार्य कल पर टालने की आदत बदलें !!!



Image result for kal kare so aaj karजो लोग अपने कार्य को कल पर टालते हैं उनका जीवन, घर, आफिस, रिस्ते सब बिखरे रहते हैं । उनका काम करने के तरीके सब के सब उबाऊ होते हैं । और जो लोग हर कार्य को आज अभी और इसी वक्त करने में लगे रहते हैं उनका हर कार्य अट्रेक्टिव होता है । उन्हें देखकर उनसे मिलकर अच्छा लगता है ।

उनका घर ऑफिस व जीवन हमेशा सवरा हुआ मिलता है । और आपको एक बात और माननी होगी की जिन लोगो को काम टालने की आदत होती है  वो जरूरी और गेर जरूरी में फर्क नही कर पाते ।  वे जरूरी से जरूरी कार्य भी कल पर टाल देते हैं । 


अगर काम टालने की आदत को बदलना चाहते हो तो कुछ बातो का हमेशा ख्याल रखें जैसे -



हर कार्य का समय निर्धारित करें :-  जो भी समय निर्धारित करो उसी समय पर वो कार्य करने की कोशिस करो। अगर आप कुछ दिन ऐसा करोगे तो आप उसे करने के हैबुच्वल हो जाओगे और फिर आप छोड़ना भी चाहोंगे तो भी नही छोड़ पाओगे । उस समय फिर आपको ये लगेगा की आपको ये कार्य कर लेना चाहिए । 



जरूरी व अनजरूरी कार्यो में फर्क करें :- ऐसा करने से आप जरूरी कार्य को पहले करेंगे । और अनजरूरी कार्यो को बाद के लिए छोड़ दोगे । नही तो हम कई बार अंससरी कार्यो में समय बर्बाद कर देते हैं ।  


गापीस करने की आदत को बदलें :-  कई बार हम आपसी बातो में लग कर कार्य नही कर पाते। इसलिए काम करते वक्त गापीस में ना लगें । अक्सर ये होता है की आपस में बात करने बैठ गए तो फिर वो कार्य टल ही जाता है ।  


हार्डवर्किंग कार्यो को पहले करें :-  हम छोटे छोटे कार्यो में फंस कर बड़े कर्यो को कल पर छोड़ देते हैं । और फिर उनमे पूरा समय ना दे पाने की वजह से उस काम की क्वालटी डाउन हो जाती है । और आप ये अच्छी तरह से जानते हो कि  एक समय  कार्य  देर से हो तो चल सकता है लेकिन क्वालटी से समझौता नही हो सकता । 


समय व्यर्थ ना गवाएं :- लेडीज में ये आदत अक्सर होती है की वो अपने कार्यो को अहमियत नही देती । और उन्हें कल पर टालती रहती हैं । जिससे वे उस कार्य में एक्सपर्ट होते हुए भी काम को सही समय और सही क्वालटी से  नही कर पाती ।  


उबाऊ कार्यो में हाथ ना डालें :-  ज्यादातर काम कल पर टालने का रीजन ही ये होता है कि  जो कार्य हमे पसंद नही होते उन्ही कार्यो  को हम कल पर टालते हैं । इसलिए जो काम आप नही कर सकते उस कार्य को आप किसी और से करवाएं ।