Monday, July 10, 2017

बेटीयों के बिना कल की कल्पना असंभव है !!!






Image result for best line for beti
दोस्तों !  हमारे समाज में  बेटो के जन्म लेने से लोगो के दिल में ख़ुशी होती हैं,और बेटीयों के पैदा होने पर ख़ुशी नही होती | ऐसा क्यों ? क्या ये बेटीयों का अपमान नही है ? घरो  में देवी की पूजा करते हैं ,लक्ष्मी को मनाते हैं और घर आई लक्ष्मी को देखकर माथा ठिनकता है | श्रष्टि की धुरी है नारी, फिर नारी जन्म का दुख मनाकर अपमान क्यों करते हो ? जब बेटी नही होगी तो माँ बहन व पत्नी कहा से आएंगी | एक बेटी ही किसी की बहन किसी की पत्नी फिर माँ बनती है | और अगर माँ नही होगी तो बेटा कहा से होगा ? ये सृस्टि आगे कैसे  बढेगी ? 


 "जब माँ चाहिए पत्नी चाहिए, बहन चाहिए फिर  बेटी क्यों नही चाहिए  ?


बेटियों की दिन पर दिन घटती समस्या विकट रूप धारण करती जा रही है | महिलाओं के खिलाप बढ़ते अपराधों के कारण जैसे -दहेज के लिए हत्या ,बलात्कार ,गरीबी, अशिक्षा व लिंग भेद के कारण कन्या भ्रूण हत्या हो रही है | इसी की वजह से  कुछ सालों से पुरषो के मुकाबले महिलाओं की संख्या में काफी गिरावट आई है | समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए, समाज को सशक्त बनाने के लिए लड़कियां भी लड़को की जितनी ही महत्वपूर्ण हैं | बेटियों को बराबर का हक दीजिये | किसी  ने  सही कहा  है कि - 


"राष्ट्र को अगर प्रगति के रस्ते ले जाना है ,तो नारी को बराबरी का दर्जा देना होगा "  

ये समाजिक मुद्दा है जिसे गंभीरता से लेना जरूरी है | लड़कियां देश व समाज के विकाश और वृद्धि के लिए अनिवार्य हैं | इसलिए बेटी को पढाना और बढ़ाना जरूरी है | पढ़ी लिखी बेटी घर व समाज के हित के बारे ज्यादा अच्छा सोच सकती है | किसी ने सही लिखा है कि -

 " विकसित राष्ट्र की करनी है कल्पना ,बेटियों को होगा आगे पढ़ना "

आज कल थोड़ी सी सोच बदली है, बेटी अब चार दीवारों में बंद ना रहकर बेटे की बराबर में खड़ी हुई हैं | लेकिन आज भी नारी मोहताज है, नारी के  हर मार्मिक डिसीजन शादी से पहले पिता और भाई लेता है | और शादी के बाद पति व ससुराल वाले लेते हैं |  बेटी को कॅरियर क्या चुनना है, शादी किस से करनी है , कहा रहना है ये डिसीजन आज भी ज्यादातर नारी खुद नही लेतीं  | जिस समाज में नारी मोहताज है समझ लो कि उस समाज का पतन निश्चित है |


"स्त्री पुरुष जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिये हैं , जो एक दूसरे के पूरक हैं एक दूसरे के बिना नही चल सकते | अगर एक पहिया भी कमजोर पड़  जाये तो जीवन रूपी गाड़ी डगमगा जाती है | फिर स्त्री रूपी पहिया को कमजोर क्यों कर रहे हो ? "

बेटियों का नाम लेते  ही दिल में ख़ुशी होती | कोई भी त्यौहार हो अगर घर में  बहन बेटी ना हो तो घर सूना सूना लगता है | घर की रौनक हैं बेटी | फिर भी घर में एक बेटी हुई तो ठीक है लेकिन घर में अगर दूसरी बेटी पैदा हो जाये तो कही ना कही दिल में अनकहा दुख जरूर होता देखा जाता  है | और ताजुब की बात तो ये है कि महिलाओ को ही दुख सब से ज्यादा होता है | हर किसी के दिल में यही इच्छा रहती है कि उनके घर में एक बेटी है तो दूसरा बेटा जन्म ले | जब कि अगर एक बेटा है और दूसरा भी बेटा हुआ तो खुश होंगे | 

जिस दिन से घर में बेटी  जन्म लेती है, उस दिन से ही ये कहा जाता है कि बेटी किसी और की अमानत है | ये कुछ दिन की मेहमान है  बेटी दो कुलों को संभालती है | कुलीन संस्कारो की बेटी घर को स्वर्ग बना देती है | इसलिए बेटी की परवरिश पर पेरेंट्स बेटे से भी ज्यादा ध्यान देते हैं| लेकिन -

"बेटी को चाँद की तरह मत पालो, कि जो भी आये उसे घूर के चला जाये | सूरज की तरह पालो जो भी देखे सिर झुक जाये "


इसके लिए बचपन से ही बच्चों को लिंग समानता की सीख दें | लड़कियों को नाजुक बनाकर ना पालें | ये ना सोचें की लड़कियां पुरुषो वाले कार्य नही कर सकती या पुरषो से किसी भी चीज में कमजोर हैं , ये सिर्फ विकृत सोच है | लड़कियों के लिए शुरू से ही घर परिवार की प्राथमिकता ज्यादा महत्वपूर्ण बताई  जाती थी इसलिए उनकी जिंदगी घर तक सीमित थी | सही कहा है किसी ने - 

" महिलाएं हमेशा महिलाए नही होती उन्हें महिलाएं बनाया जाता है | माँ परिवार समाज सिखाने लगता है कि उन्हें क्या करना चाहिए व क्या नही करना चाहिए "

अब किसी भी फिल्ड में लड़कियां लड़को से कंधा मिलाकर चलती हैं  | चाहें लीडर हो , फ़ोर्स हो , डॉक्टर, इंजीनियर या कोई अन्य फिल्ड हो लड़कीयां हर फिल्ड में आगे हैं |  किसी भी क्षेत्र में बेटी बेटो से कम नही हैं इसलिए हर बेटी को बेटे का बराबर हक दो उन्हें पढ़ने का ,आत्म निर्भर होने का स्पेस दो उन पर विश्वास करो |  फिर देखो बेटी बेटे से भी आगे दिखेंगी | अब समय आ गया है कि हमारे समाज को जागरूक होकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर ध्यान देने की जरूरत है |


















Friday, July 7, 2017

डेली रूटीन ही हमे सक्सेसफुल या फैलियर बनाता है !!!





Image result for daily routineदोस्तों ! चौबीस घंटो पर ही हमारी सक्सेस या फैलियर टिकी हुई है | चाहे तो आप चौबीस घंटो को सही से युटिलाइज करके, लाइफ में सक्सेसफुल  हो जाओ, या चौबीस घंटे आप  मौज मस्ती में बर्बाद कर के फैलियर बन जाओ | हम सोचते तो बहुत ज्यादा हैं, लेकिन  उतना कर नही पाते | इसी वजह से ह्म लक्ष्य तक नही पहुंच पाते या देर से पहुंते हैं जैसे साईकिल के दोनों पहिए साथ -साथ चलते हैं तभी जा कर मंजिल तक पहुंच पाते हैं | ऐसे ही हमारी बॉडी व दिमाग का साथ साथ व सही चलना अविवार्य है | डेली रूटीन ही हमे सक्सेसफुल या फैलियर बनाता है | हम गलत रूटीन के चलते काफी समय व एनर्जी बर्बाद कर देते हैं | सक्सेसफुल होने के लिए डेली रूटीन का  सही होना जरूरी है | डेली रूटीन कैसे बनाए आइये जानते हैं -

सुबह जल्दी उठें :- दोस्तों ! दिन की शुरआत के लिए एनर्जी की जरूरत होती है और एनर्जी आपको एक्सरसाइज, जीम, योगा व हेल्दी डाइट से मिलती है| ज्यादातर सक्सेस लोगो को आपने जल्दी उठते देखा होगा | वे लोग जल्दी उठते हैं और जल्दी उठ कर अक्सर साइज ,जीम या योगा करते और हेल्दी डाइट लेते हैं जिससे उनका शरीर फिट व सुंदर दिखता हैं | और इससे पूरा दिन गुड़ फील करते हैं | 

कुछ समय खुद को दें :- अपने लुक पर ध्यान दें, बेहतर तरीके से रहें , कुछ अच्छी किताबे पढ़ें, मोटिवेशनल वीडियो सुने, इससे आप मोटिवेट रहेंगे और अधिक से अधिक इन्फर्मेशन इकठी कर सकेंगे | कहते हैं कि- 

       "जितनी अधिक इन्फर्मेशन उतनी बड़ी इनकम "

हमेशा अपने से सीनियर  लोगो के साथ कार्य करें आपको उनसे सीखने के लिए उनका अनुभव मिलेगा | इंसान हर समस्या का समाधान निकाल सकता है अगर वो कुछ समय कुछ शांत दिमाग से बैठकर सोचें | लेकिन  हमारी समस्या ही ये है कि हम समस्याओं का रोना तो रोते रहते हैं लेकिन कुछ समय सोचने के लिए नही निकालते |  

जरुरी कार्य पहले करें  :-  दोस्तों  डेली रूटीन मे ऐसे कार्यो की लिस्ट नंबर 1 पर हो जो आपको आपके टारगेट तक पहुंचा सके | प्लानिंग करते समय अपने कार्यो को जरूरत के हिसाब से रखें जो ज्यादा जरूरी है उसे पहले करें | जैसे आज आपको ५ कार्य करने जरूरी हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी पहले नंबर पर फिर दूसरे व तीसरे नंबर पर रखें | इससे आप ज्यादा काम सही समय व सही तरीके से कर पाओगे |

जो भी करें प्लानिंग के साथ करें  :-  हर कार्य की प्रायटी पर ध्यान दें | जैसे फिजिकली ,मेंटली ,सोशली , रिलेशनशिप व अपना ऐम | ऐसा उचित नही है कि सक्सेसफुल होने के लिए आप सब कुछ छोड़ दो | और पता चले की जब आप सक्सेसफुल हुए तो सक्सेस को सेलीब्रेट करने के लिए ना आप फिजिकली फिट हैं और ना आपके साथ आपका परिवार ,दोस्त व रिलेटिव  है | अपने समय को अपने हिसाब से कम या ज्यादा लगा कर अपने कार्य को समय रहते क्वालटी के साथ पूरा करें | जब आप अपने कार्य को समय दोगे तो आप उस कार्य के मास्टर बन जाओगे | और आपकी ये योग्यता ही आपको आपके कार्य में  सक्सेसफुल बनाएगी | 

कार्य करते वक्त कार्य की क्वांटिटी से ज्यादा क्वालटी पर ध्यान दें :- अगर आपके कार्य की क्वालटी अच्छी होगी तभी लोग आपके कार्यो को पसंद करेंगे | आपके अच्छे कार्य ही आपको सक्सेस बनाएंगे | इसलिए कार्य करते वक्त ये मत देखो कि आपने कितने घंटे कार्य किया है या कितना कार्य किया है | ये देखो की आपने कितने समय में कितना अच्छा कार्य किया है| अगर आप पुरे दिन लगे रहे और बहुत कार्य किये लेकिन क्वालटी डाउन रही तो आपका करा कराया काम बेकार  हो जायेगा | लोग समय को नही अच्छे कार्य को याद रखते हैं | और अगर आपने थोड़े ही समय में अच्छा कार्य किया है वो कार्य ही सक्सेसफुल बनाने के लिए पर्याप्त होगा | किसी ने सही कहा है कि -

" सफलता केवल घंटे नही मांगती बल्कि , परफेक्ट काम के घंटे  मांगती है " 

ऐसे कार्यो को अवॉइड करें जो आपका समय बर्बाद करते हैं :-  Time killer activities  को हमे अपने डेली रूटीन से अवॉइड  करना चाहिए | जैसे T .V  whatsapp , fecboke  और अँसेसरी कार्यो में समय बर्बाद ना करें | या जो कार्य आपकी सक्सेस की राह मे रुकावट डालते हैं ऐसे कार्यो को हमे छोड़ देना चाहिए | ऐसा करने से आपका टाइम बर्बाद होने से बचेगा और आप अपने कार्य पर ज्यादा फॉक्स कर पाओगे | 

डेली सात आठ घंटे कार्य करें :- जो लोग दस पंद्रह घंटे काम करते हैं उन लोगो का जल्दी ही उस काम से मन भर जाता है और फिर वो दिल लगाकर काम नही कर पाते | जिससे काम की क्वांटिटी व क्वालटी दोनों डाउन हो जाती है | इसके लिए डेली 7 , 8  घंटे की नीद लें , हफ्ते में 6 ,7 दिन कार्य करें व हफ्ते में १,2 छुटटी जरूर लें  | परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाये प्रकृति का आनदं लें | इससे शरीर व दिमाग दोनों स्वस्थ रहेंगे जिससे  कार्य की क्वालटी व क्वांटिटी दोनों बढेगी  | जो आपको सक्सेस फूल का बनाएगी  |

दूसरे लोगो की उसमे हेल्फ करें जो वो अचीव करना चाहते हैं :- हेल्फ करने वालो को वो सब कुछ मिलता है जो वो चाहते है| जिग जिगर ने कहा था कि जो दुसरो की मदद करते है उनकी आटोमैटिक ही तरक्की होने लगती है| और महाभारत में लिखा है कि -

 " दान करने का वास्तविक लाभ दानी को होता है,  दान लेने वाले को नही| ईश्वर दुवारा दी गई संभावनाओ को आपने जाना ही नही है, ये सत्य जान लीजिये जो व्यक्ति समाज के लिए जीता है उसे स्वयं को लाभ होता है और जो व्यक्ति स्वयं के लिए जीता है वो स्वयं को व समाज को दोनों को नुकसान पहुंचाता है "  






 


Monday, July 3, 2017

जागो हिन्दू, जागो, कही ऐसा ना हो हिन्दू धर्म और हिन्दू सिर्फ किताबो में रह जाएं !!!


Image result for hindu dharmदोस्तों ! आज में मेहंदीपुर( बाला जी ) से आई हुं | मेहँदीपुर  बालाजी  जैसी पवित्र जगहो  पर आप भी जाते होगे  ?  आपने देखा होगा कि वहां के मेन गेट के सामने ही गंदा पानी बहता रहता है | भीड़ हॉल में परेशान होती रहती है, दर्शन करने के लिए कोई सुविधा नही है|  होल में ही इतनी लम्बी लाइन मिलेगी की उन लाइनों को देखकर इंसान घबरा जाए | वहां के कर्मचारी ही लोगो को परेशान करते हैं | जल्दी दर्शन कराने के लिए पैसे लेकर और लोगो को लाइन में आगे लाकर खड़ा कर देते हैं | वहां की गंदगी को देखकर ये लगता है कि मंदिरो में इतना चढ़ावा चढ़ता है फिर भी मंदिरो की देख रेख पर, श्रद्धालुओ की सहूलियत व सुविधा के लिए कोई भी कार्य क्यों नही किये जाते ? सरकार इन जगहों पर ध्यान क्यों नही देती ?

बुजर्गो या दुखी ( अपग ,बीमार ,बच्चे ) लोगो के लिए भी अलग लाइन की सुविधा नही है | जिसकी वजह से बुजर्ग या दुखी लोग तो दर्शन कर ही नही सकते | जबकि  बच्चो में संस्कार के लिए, दुखी लोगो मे  आत्मविश्वास के लिए और बुजर्ग लोगो को भक्ति के लिए मंदिर जाना अनिवार्य है | 

आप चाहे, दिल्ली में कालकाजी जाओ ,गोवर्धन जाओ , मेहंदीपुर बाला जी जाओ ,काली कलकता वाली जाओ  ,तिरुपति बालाजी जाओ | जब भी आप इन मंदिरो में जाओगे वहां आप को सुविधा के नाम पर सिर्फ दिक्क़ते मिलेगी | जो भी प्राचीन मंदिर पंडाओं के अंडर में हैं वहां ना कोई सुविधा है और ना कोई सफाई है | ' में ' जहां भी प्राचीन मंदिर में जाती हूं - वहां की महानता को जानकर बहुत ख़ुशी होती है लेकिन मंदिरो की जर जर हालत और वहां की लुप्त होती संस्कृति को देखकर दुःख होता है |

कई जगह के पंडा अपनी मनमर्जी का चडावा चढ़ाने के लिए इमोशनली ब्लैकमेल करते हैं | और अगर उनके मन मुताबिक चढ़ावा ना चढ़ाए तो दुर्वयवहार करते हैं | भेड़ बकरियों की तरह धक्के मार मार कर बहार कर देते  है | जिससे भगतो की भावनाओ को ठेस पहुंचती है | ज्यादातर प्राचीन मंदिर पंडाओं की विरासत बन कर रह गए हैं |  जो पंडाओं के अंडर में मंदिर हैं उनमे जाओ वहां देखने के लिए सिर्फ खंडर और गंदगी मिलेंगे | और मांगने के लिए पंडा मिलेंगे जो आपसे जबरद्स्ती चढ़ावा चढ़वाएगे |

अगर इन मंदिरो में हम  किसी से चलने के लिए कहें तो वहां की भीड़ और गंदगी को देखकर ज्यादातर लोग ये कहते हैं कि वहां मत चलो बहुत परेशान हो जाते हैं वहां कोई सुविधा नही है | युवा वर्ग तो गंदगी, भीड़ व सुविधा ना होने की वजह से जो मंदिर पंडाओं के अंडर में हैं उनमे जाना ही नही चाहते | 

दोस्तो ! में आप से पूछती हूँ ?क्या हमारे प्राचीन मंदिरो की रख रखाव के लिए कोई ध्यान दिया जाता है ? क्या हमारे  प्राचीन चिन्ह  लोप नही होते जा रहे ? क्या उन्हें  बनाये रखने के लिए ठोस कदम उठाना  जरूरी नही   है ? क्या हिन्दू धर्म को बचाने के लिए, इसकी गरिमा को बनाये रखने के लिए  हमारे प्राचीन मंदिरो का दुबारा  उदरीन होना अनिवार्य नही है ? क्या हमारे धर्म के ठेकेदारों  और सरकार की ये जिम्मेदारी नही बनती की इन जगहों को और इन यादो को सहेज कर रखे ? जिससे हम आने वाली जनरेशन को बुराई पर अच्छाई की जीत का सबक सीखा सकें | हिन्दू धर्म की महानता के चिन्ह दिखा सकें ? क्या सरकार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत नही है ?  अगर जरूरत है तो फिर इस तरफ कोई भी ध्यान क्यों नही दे रहा ?

जितने भी धर्म के बड़े ठेकेदार हैं वे सब अलग -अलग संस्था बनाए बैठे हैं | उनके नाम से अलग मंदिर हैं उनकी संस्थाओ में  आप जहां भी जाओ वहां अच्छी तरह रहने के लिए जगह मिलेगी, खाना मिलेगा, साफ सफाई मिलेगी और अच्छी तरह से उनके गुरु के दर्शन कराये जायेगे | और भी बहुत कुछ देखने के लिए मिलेगा | सब अपने बजट के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं  चाचा हरि एक भजन गाते है -

" धर्म दुकाने खुली हुई हैं कोई छोटी कोई बहुत बड़ी "

'में ' हस्तिनापुर गई थी - मैने सोचा था कि वहां भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी का चीर  बढ़ाया था, विदुर घर साग खाया था, कर्ण जैसे दानी थे और भी कई चीजें द्वापर में रही हैं तो वहां बहुत अच्छे अच्छे विशाल मंदिर देखने को मिलेंगे |लेकिन वहां ऐसा कुछ भी देखने को नही मिला| छोटे मोठे नामोनिशान रह गए हैं जो जानता है वही उन्हें बता सकता है | अगर कोई अनजान व्यक्ति वहां जाये तो उसे कुछ भी पता नही चलेगा कि यहां कभी महाभारत के योद्धा रहते थे | अगर इसी तरह चलता रहा तो एक दिन हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं |सभी प्राचीन मंदिर लुप्त हो जायेगे |

हिन्दुओ को हिन्दू धर्म की कोई परवाह नहीं हैं | कुछ लोग सिर्फ वोट बैक के लिए और धर्म के ठेकेदार अपनी दुकान चलाने के लिए हिन्दू धर्म के नाम का इस्तेमाल करते है | कुछ लोग धर्म पर नेगेटिव टिपणी करते हैं, धर्म के नाम पर लोगो को बाटते हैं, ऊंच नीच का भेद करके आपस मे लड़वाते हैं | में मेरी की आग फैलाते हैं|  भोली भाली जनता उसे सच मानकर उनके पीछे हो लेती हैं | कोई इनसे पूछे कि अपने लालच में ये ऐसा क्यों करते हैं ? सही कहा था शायर राज इन्दोरी जी ने -


" हिन्दू मुश्लिम सिख ईशाई सभी का खून है शामिल, यहां की मट्टी में , किसी के बाप का हिदुस्तान थोड़ी है " 

अगर यही होता रहा तो एक दिन हम सब आपस में लड़ झगड़ के खत्म हो जायेगे | प्राचीन मंदिर और हिन्दू धर्म सिर्फ किताबो में रह जायेगा | अगर ऐसा नही है तो आप बताइये की धर्म के नाम पर ये लोग क्या कर रहे हैं ? ऐसा क्या किया है जिससे हिंदू धर्म का पचम लहराए ?  

दोस्तों ! अगर हिन्दू धर्म को बचाना चाहते हो तो सबसे पहले प्राचीन देव स्थानों को बचाईये इनके उद्धार के लिए इन्हे पंडा मुक्त कर ट्रष्ट बनाकर माँ वैष्णो देवी की तरह ही इनकी देखभाल कीजिये | धर्म  पर हमे लड़ने की नही जागरूक होकर इसे बचाने की व आगे बढ़ाने की जरूरत है |   

      




Sunday, June 25, 2017

आलोचना आपकी जिंदगी बदलने की हिम्मत रखती है !!!

  


Image result for आलोचना meaning in hindiदोस्तों ! आज का हमारा ये आर्टिकल उन लोगो के लिए है जो आलोचना सुनकर डिस्टर्ब हो जाते हैं | आलोचनाओं को मैनेज नही कर पाते | और उनसे बचने के लिए घबराहट में खुद दुसरो की आलोचना कर बैठते हैं | ज्यादातर लोगो  को देखा होगा कि दुसरो की आलोचना बड़ा चसका ले ले कर सुनते हैं और करते हैं |  लेकिन अपनी आलोचना सुनना किसी को भी अच्छा नही लगता | जब कि हर कामयाब इंसान को आलोचनाओँ का समान करना पड़ता है कहते हैं कि -

" आलोचना हर एक को मिलती है | दरअसल आपकी जितनी ज्यादा प्रसंसा होती है और आप जितने ज्यादा सफल होते हैं | आप आलोचकों के उतने ही ज्यादा स्पष्ट निशाने पर होते हैं " 

हम बचपन से सुनते आये हैं कि आलोचना करना गलत है, किसी की आलोचना नही करनी चाहिए | इससे आलोचना करने वाले और जिस के बारे में की जाती है दोनों का ही नुकसान है जिसकी आलोचना की जाती है वो डिमोटिवेट होता है और जो करता है, उसके उनसे रिश्ते खराब होते हैं और समाज मे नेगेटिव छवि बनती है | मेरा मानना है कि गलत आलोचना से परेशान नही होना चाहिए | धैर्य से सुने और अगर गलत आलोचना है तो अनसुनी कर देनी चाहिए | नेगेटिव बातो का हम पर कोई असर नही पड़ना चाहिए , नही तो हम ज़िंदगी में आगे नही बढ़ पाएंगे | किसी ने सही कहा हैं कि -

" आलोचना हमे जब तक कोई नुकसान नही पहुंचा सकती जब तक हम उसे नुकसान करने की अनुमति ना दे दे " 
अगर आप सफलता की राह पर चलना चाहते हैं तो आपकी आलोचना तय है| अगर आप आलोचनओ को पर्सनल अटैक नही मानते तो आलोचना  अपनी गलतियों को देखने और उन्हें सुधारने का मौका देती हैं |ये आपकी आगे बढ़ने में बहुत मदद कर सकती हैं | अगर आपकी झूठी अफवाहें फैलाने की कोशिस की जा रही है जो आपके कैरियर या जीवन में नुकसान पहुंचा सकती हैं तो आप उनकी आलोचना मत करो उनमे  उलझ कर ना रह जाओ उनसे किनारा करके आगे बढ़ जाओ | किसी ने सही कहा है कि  -

 " जो लोग बड़े सपने देखते है वे अपने सपनो को हर आघात से बचाते है वे आलोचना के तीरो से नही घबराते हैं क्युकि वे जानते है कि आलोचना करने वालो की मानसिकता उतनी बड़ी नहीं है उनकी भविष्य दृष्टि उतनी व्यापक नही है "

अगर आप सफल व्यक्तियों की श्रेणी में शामिल होना चाहते हो तो आपको आलोचनाओ को सहन करना व नजर अंदाज करना सीखना होगा | तभी आप सफल हो सकते हो नही तो आप इन्ही में फंस कर रह जाओगे | सफल व्यक्ति आलोचना को एक कान से  सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं , और अपने काम में जुट जाते हैं | और असफल आदमी आलोचना को दिल पर ले लेते हैं और रात दिन उसी के बारे सोचते रहते हैं | और दूसरे लोगो के सामने सफाई पेश करते रहते हैं | ये याद रखना ज्यादातर जो लोग हमारे सामने दुसरो की बातें करते हैं वे हमारी पीठ पीछे हमारे बारे में भी बातें करते हैं | 

Friday, June 23, 2017

ईर्ष्या एक अवसर है जो समान्य लोग प्रभावशाली लोगो को देते हैं !!!




Image result for irshya naa krenदस्तो ! ईर्ष्या तब पनपती है जब किसी महत्वपूर्ण रिश्ते को दूसरे से पिछड़ने का खतरा महसूस हो | ईर्ष्या काम की जगह, शिक्षा , सम्पनता या सामाजिक कार्यो में  पैदा हो सकती है | जब भी मन मे ईर्ष्या का भाव आये तो इसे कम ना समझें | ज्यादातर आपके शुभ चिंतक ही आपको खुद से ज्यादा सफल होते देखना पसंद  नही करते | इतनी हिम्मत और समझदारी कम लोगो में होती है, जो दुसरो की सफलता का जश्न मनाये या सम्मान करें | खुद तो दुसरो से ईर्ष्या करने से बचें ही साथ में दुसरो की ईर्ष्या से भी सुरक्षित रहें | 

"निंदको और आलचकों से बचने का सबसे आसान तरीका यही है कि उनकी निर्थक बातो का कोई जवाब नही दिया जाए "  

एक बार शरतबाबू ने रविद्रनाथ टैगोर से कहा ,' मुझसे आपकी निंदा सुनी नही जाती | आप अपनी आधारहीन आलोचना का प्रतिकार करें | टैगोर ने शांत भाव से कहा ,तुम जानते हो में निंदक और आलोचकों के स्तर तक नही जा सकता मेरा अपना एक स्तर है | उसको छोड़ कर में आलचकों के स्तर तक जाऊं तभी उसका प्रतिकार हो सकता है | में ऐसा कभी नही चाहुंगा | वैसे भी जिस पेड़ पर फल लगते हैं उसी पर पत्थर मारे जाते हैं | कहते हैं कि -

" प्रसिद्धि की कीमत ईर्ष्या है "  

ईर्ष्या दो तरह की होती है -

1 नकारात्मक  ईर्ष्या :- नकारात्मक ईर्ष्या रखने वाले इंसान दुसरो की सफलता देखकर कुढ़ते है, सफल इंसान से जलने लगते  है | सफल व्यक्ति की जिंदगी में हमेशा रोड़े अटकाते हैं | सफल लोगो के बारे में अफवाह फैलाते हैं और हर समय उनकी सफलता को कम करने की कोशिस करते हैं | कई बार ईर्ष्यालु व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा पाने के लालच में झूठ बोल देते हैं और अपनी  तार्किक बुद्धि से अपने झूठ को सही साबित करने की कोशिस करते हैं | लालच के चलते सत्यवादी व्यक्ति को असत्यवादी व्यक्ति झूठा साबित कर देते हैं | ईर्ष्यालु लोगो ने ही ईसामसीह को सूली पर चढ़ा दिया और सुक्रान्त को जहर पिलवा दिया था | ये सफल लोगो को तो नुकसान पहुँचाते ही हैं साथ में खुद को भी नुकसान पहुँचाते हैं | कहते हैं कि -

" ईर्ष्या उस बाघ की तरह  है जो ना केवल अपने शिकार को खाती है बल्कि उस ह्रदय को भी चीर देती है जिसमे यह बसती है " 

 2 सकारात्मक ईर्ष्या :- सकारात्मक ईर्ष्या में लोग सफल लोगो के मूल्यों को अपनाकर सफल होना चाहते हैं | सकरात्मक ईर्ष्या हर मनुष्य के दिल में होनी भी चाहिए | क्युकि इससे इंसान अपनी व समाज की प्रोग्रेस करता है | अगर आपको कभी दुसरो से ईर्ष्या होती है तो इसे आगे बढ़ने मे ही यूज करें ना कि दुसरो को नुकसान पहुंचाने के लिए | ईर्ष्या को अपनी व दुसरो की खुशियों का दुश्मन ना बनने दें | ईर्ष्या से बचने के लिए क भी भी अपने से कम सफल लोगो के सामने अपनी सफलता की बातें ना करें | हमेशा ईर्ष्यालु के सामने अपनी परेशानियों का रोना रोकर उनकी ईर्ष्या कम करें | 

" ना किसी से ईर्ष्या ना किसी से कोई होड़, मेरी अपनी मंजिल मेरी अपनी दौड़ " 

कई लोगो को कहते सुना होगा कि हमारा मन किसी कार्य में नही लग रहा | अगर आप इसकी गहराई जानो तो ये किसी के दुवारा की गई अवहेलना, उपेक्षा या तिरस्कार की वजह से या किसी और परेशानी की वजह से होती है | विख्यात मनोचिकत्स्क मौरिस फ्रेडमेंन बताते है कि -

"   यदि गुस्सा चिड़चिड़ाहट  हट व मन काम में ना लगे तो परखिये, जरूर मन की निचली परत में कोई गांठ पड़ गई है | बेसक अभी समझ में ना आये परन्तु इसकी वजह से ही ये हालत होती है| जब  ये गाठ कसकती है तो चुभती  है, आक्रोश दिलाती है और रुलाती है   "

फ्रैंक ने इस विषय पर काफी शोध किये उनके अनुसार -मन में ऐसी गांठ किसी कटु व्यवहार के कारण ही पड़ती है | जिसे हम कभी भी भुल नही पाते | जब  हम कठोर वचन सुनते हैं तो दुखी हो जाते हैं | इंसान नुकसान भूल जाता है लेकिन तिरस्कार क भी नही भूलता | अपनी जिंदगी में बड़ा लक्ष्य बनाए और उसे पाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करें | इससे आपको नेगेटिव सोचने का समय ही नही मिलेगा | और फिर भी कसक उठती है तो जिंदगी में जो भी कड़वे अनुभव हैं उन्हें भूलने की कोशिस करें और पोजेटिव सोचें तभी आप सुखी जीवन जी सकते हैं |  कहते हैं कि -    

" जो मनुष्य अपने मानसिक विचारो को वश में कर लेता तब वह उन व्यक्तियों से ईर्ष्या करना छोड़ देता है जिनके महान कार्यो को देखकर वह पहले कभी चकित हो जाया करता था | कारण यही है कि उसमे स्वयं शक्तियों का इतना अपूर्व भंडार जमा हो जाता है कि वह शांत होकर आत्मविश्वास से भरपूर रहता हुआ निरंतर अपने लक्ष्य की और बढ़ता चला जाता है ''   












Friday, June 16, 2017

बोरिंग बनके अपनी व अपनो की लाइफ को बोझिल क्यों करते हो ?




 दोस्तों! ओर ऒर की चाहत  के पीछे दौड़ते -2 लोग हंसना भूल चुके हैं | इच्छाऐ कभी पूरी नही होती ना इनकी कोई मंजिल  है जहां जाकर  ये खत्म हो जाएगी | और तब आप हंसोगे, खुश रहना शुरू कर दोगे  | जिंदगी में सक्सेस जरूरी है लेकिन अपनी जिंदगी अपने मुताबिक जीनी ज्यादा जरूरी है |  कहते हैं कि -   

" सक्सेस इंसान खुश हो ये जरूरी नही, लेकिन खुश इंसान सक्सेस जरूर हो सकता है "  


अपने लिए लक्ष्य बनाइये ,उसे पूरा करने  के लिए प्लानिंग कीजिये , लक्ष्य तक पहुंचने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत कीजिये | लेकिन अपने लक्ष्य के प्रति इतने मसगुल मत होइए कि आप अपनी लाइफ की हर खुशी को मिस करते जाए | ये आपको बोरिंग बना सकती है और बोरिंग इंसान किसी को भी पसंद नही आते | कही आप बोरिंग तो नही ? आइये जानते हैं बोरिंग लोगो की पहंचान -

जीवन के प्रति  नकारत्मक दृष्टिकोण  :-  आपने कई लोगो को देखा होगा कि अगर उनके पास कभी फोन किया या उनसे मिले तो वो अपनी परेशानियों का पिटारा खोल कर बैठ जाते हैं | उनसे मिलकर ऐसा लगता है कि भगवान ने सबसे ज्यादा दुःख इन्ही को दिया है | पूरी दुनियां इनकी दुश्मन है या सारी दुनियां का बोझ व जिम्मेदारी इन्ही पर है जिसके बोझ से ये दबे जा रहे हैं | ऐसे लोगो से बातें करके खुद भी नैगेटिव हो जाते हैं और अपने सारे दुख व परेशानी याद आ जाती है |  जिसका रिजल्ट ये निकलता है कि अच्छा खासा मूड खराब हो जाता है और सारा दिन खराब हो जाता है |  अगर आपसे मिलाकर लोगो को अपने दुख दर्द याद आते हैं   तो आप बोरिंग इंसान हो | आपको कोई पसंद नही करेगा | हर इंसान  को हंसना अच्छा लगता है | रोते हुए को देखकर कोई खुश नही होता |खुश रहने वाला इंसान ओरो  को पॉजिटिव वेब्स भेजता है जो की टॉनिक का काम करता है | 

तिल का ताड़ बनाना :-  कई लोग छोटी छोटी बातो को इतना बढ़ा चढ़ा कर बोलते हैं की उसका मतलब ही बदल जाता है | ये नही  सोचते कि आपकी इस आदत की वजह से कोई इंसान कितना डिस्टर्ब हो सकता है | ये सिर्फ आपके हाथ में है की आप अपनी समस्याओं  को किस नजरिये से देखते हो | आपकी जिंदगी में चाहे जो भी हो रहा हो आप उन्हें सुलझा कर आगे बढ़ सकते हो | 

कुछ ज्यादा ही गंभीर होना :- हर कार्य को गंभीरता से लेना जरूरी है लेकिन हर समय गंभीर रहना उचित नहीं है | आपको संजीदा फैसले लेते समय ही गंभीर होना चाहिए | हर समय गंभीर रहना आपको बोरिंग बनाता है | हंसी मजाक के माहौल में आप खुद को टेंशन फ्री कर सकते हो | ऐसा माहौल आपको खुद ढूढ़ना होगा | आपको पर्स्नल व प्रोफशनल लाइफ में तालमेल बिठा कर चलना होगा तभी आप बेहतर लाइफ जी सकोगे | 

हर बात में शिकायत करना:-  अगर आप छोटी छोटी बातों की शिकायत करते रहते हो तो ये आदत आपको दोस्तों व रिस्तेदारो से दूर कर देगी | हर  इंसान सकारात्मक सोच वाले इंसान से रिश्ते रखना पसंद करता है | आज टेशन  हर किसी की लाइफ में अपनी ही बहुत हैं | हर इंसान दुसरो से रिश्ते या उठ बैठ इसलिए रखता है जिससे उसे थोड़ी रिलीफ मिले | सुख दुःख में काम आये  और अगर किसी के पास बैठकर टेशन मिलती है तो ऐसे इंसान के पास कोई नही बैठना चाहेगा | 

यात्रा के नाम पर टेशन :-  जिंदा दिल  लोग हमेशा घूमने के मौके ढूढ़ते हैं | लेकिन बोरिंग लोगो को यात्रा के नाम पर टेशन हो जाती है | यात्रा से हमे नई संस्कृति व नए नए लोगो से मिलने व जानने का मौका मिलता है | जिससे हमारा व्यक्तित्व विकसित होता है | दोस्तों में मौज मस्ती करने व घूमने से ऊर्जावान फील करते हैं | इसलिए जब भी समय मिले तब घूमने फिरने के लिए जरूर जाए | अगर आप घर में रहकर खुश हैं तो अपनी इस आदत को बदलिये और बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लीजिये |   


खुश मिजाज कैसे बनें :-  खुश मिजाज बनने के लिए ऐसे लोगो से नजदीकियां बनाइये जो पोजेटिव रिस्पॉन्स देते हो, पोजेटिव रहते हों | खुश रहने के लिए बाहरी सुख सुविधाओं की जरूरत नही हैं जिसे आप पूरी नही कर सकते  इसके लिए अपने व्यवहार अपनी कमजोरियों को दूर करें | वर्किग लोग बाहर लोगो से मिल झूलकर खुश रह लेते हैं, लेकिन ठाली लोग छोटी छोटी बातो को दिल से लगा लेते हैं वे लोग ये भूल जाते हैं कि सारे काम आपकी मर्जी से नही हो सकते | इसलिए अपना फ्रेंड सर्कल बढ़ाए इससे आपकी सोच विकसित होगी | विकसित व सकारात्मक सोच वाला इंसान किसी पर अपने विचार नही थोपता | और ना ही अपनी बात मनाने पर मजबूर करता  |  

खुद से प्रेम करें व अपने उम्दा कार्यो की प्रसंसा करें :-  खुद से प्रेम करने वाला इंसान ही दुसरो से प्रेम कर सकता है | जब भी लाइफ में अच्छा कार्य करें उसे जरूर सराहें अच्छे कार्यो की सराहना करने से कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है , आत्मिक संतुष्टि मिलती है और इससे हमारी योग्यता निखर कर बाहर आती है | 


सच बोलें, सच चाहे कितना ही कटवा क्यों ना हो :-  आज लोगो में ना सच बोलने की हिम्मत रही  है ना सच सुनने की | जिसकी वजह से लोग  आज ज्यादा टेशन में रहते  है | हम लोग सिर्फ ये सोच कर चुप रह जाते हैं कि सामने वाले को बुरा लगेगा , हमारे रिश्ते खराब होंगे | इसकी वजह से हमारे अंतर्मन  में संघर्ष चलता रहता है | इस संघर्ष से निपटने का एक ही रास्ता है कि आप सच बोलें चाहे सामने वाले को कितना ही बूरा क्यों ना लगे | आप एक बार साहस करके  अपनी बात रख दें | सामने वाले को थोड़ी देर गुस्सा आयेगा लेकिन वो सोचेगा जरूर की ये सब सच  है |  

श्रेष्ठ दिनचर्य रखें :-  आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले आचार्य चर्क के अनुसार -

"स्वस्थ व्यक्ति ही वह पुरषार्थ रखता है -जिसमे धर्म अर्थ काम मोक्ष की प्राप्ति हो  सकती है  " 

इंसान को भौतिक प्रकृति शरीरिक बनावट के अनुसार दिनचर्य निर्धारित करनी चाहिए | जब तक आप की दिनचर्य निर्धारित नही है तब तक आप फिट व खुश नही रह सकते | 
  
वास्तविक सुख खोजें :- जिसका अंतकरण पवित्र व सुंदर है वही इंसान वास्तविक सुखी है | आज हर इंसान धन व संसाधनों में सुख ढूढ़ता है | और कई अर्थशास्त्रियों ने भी अनुमान लगाया कि विकसित देशो के नागरिक अधिक खुश रहते हैं बजाए गरीब देश के |  लेकिन जब सर्वे किया गया तो ये तथ्य सामने आया कि किसी भी देश के नागरिको की प्रशंसनता उस देश की औसत आय पर निर्भर नही करती | मनुष्य के जीवन स्तर मे वैभव ऎश्वर्य संसाधनों की मात्रा में काफी वृद्धि हुई है लेकिन सुख में शून्य मात्रा से भी वृद्धि नही हुई है | इससे यही अनुमान निकलता है कि अर्थशास्त्रियों का अनुमान ठीक नही था | धन और ऐश्वर्य के सभी साधन मिलकर भी इंसान को वास्तविक ख़ुशी नही दे सकते | 







Friday, June 9, 2017

सफलता की राह में आने वाली 6 रुकावटें !!!



Image result for safalta ki raah me aane wali badhaye
दोस्तों! सफलता की राह में कई रुकावटें आती हैं | जिन्हें पार किये बिना हम सफलता का रस नही चख सकते | आइये जानते हैं  हमें कौन कौन सी बाधांए पार करनी हैं -   

1 आत्मविश्वास की कमी :-कार्य करते वक्त हमारे मन में ये संशय बनी रहती है कि इस कार्य में हमे सफलता मिलेगी या नही में इसे कर सकता हूं ? या नही | इस तरह हमारे मन मे अनेको सवाल बने रहते हैं | और जब तक हमारे मन मे संशय है तब हम किसी भी कार्य सफलता हासिल नही कर सकते | 

2 नियमत्ता बनाकर नही चलना :- जिस कार्य में हम नियमतता बनाकर नही चलते उस कार्य में  महारत हासिल नही कर सकते | लेकिन हम किसी भी कार्य में ज्यादा दिन डटे नही रह पाते | इसलिए  सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम जिस कार्य को कर रहे हैं उस कार्य में डटे रहें | डटे हम तभी रह सकते हैं जब हमारी परस्नेलटी में ये बात हो | अगर आपमें धैर्य है ,सहास है ,मेहनत करने का जज्बा है और गुस्सा कंट्रोल करने की क्षमता है तभी आप बेहतर इंसान हैं | फिर आपके आड़े कोई समस्या नही आ सकती | चाहे उम्र हो ,आर्थिक स्थति हो , समय की शॉर्टेज हो या एजुकेशन की कमी हो आप हर हाल में कामयाबी पा सकते हो | क्युकि ये सब तो ना करने के बहाने होते हैं | करने वालो के लिए एक बात मायने रखती है कि उन्हें ये कार्य करना है | 

3 विशेष मकसद का ना होना :- दोस्तों ! आप ऐसे अनेक लोगो को देखते होगें जिन की जिंदगी का कोई मकसद नही है | पूरी जिंदगी बिना मकसद के गुजार देते हैं | उनपर कोई फर्क नही पड़ता कि उनके घर में  क्या हो रहा है ?  समाज क्या में हो रहा है?  देश में क्या हो रहा है ?  जब की इंसान अपनी बुद्धि व कौशल से बहुत कुछ हासिल कर सकता है | घर परिवार व समाज को सुव्यवस्थित रखने मे बहुत  सहयोग दे सकता है | इंसान का जन्म सिर्फ मौज मस्ती के लिए नही हुआ | हर इंसान को भगवान ने पृथ्वी पर विशेष मकसद के लिए भेजा है, जिसे पुरा करके इंसान इस सृस्टि को  और सुंदर बनाने में सहयोग कर सकें | 

4 शरीरिक या मानसिक रूप से रुग्ण होना :- हमारे धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि - " शरीर माघ खलु धर्म साधनम " मतलब धर्म या किसी भी कार्य को सिद्ध करने वाला साधन शरीर और  मन है| इसकी कभी भी उपेक्षा नही करनी चाहिए | 

5 दोस्तों में अधिक समय बर्बाद करना :- जो लोग दोस्तों में अधिक रहते हैं वे थेयटर सिनेमा पार्टी आदि के आकर्षण में फंस जाते हैं | जिसकी वजह से मन शांत नही रह पाता और कार्य सही ढंग व समय पर पूरा नही कर पाते |  

6 ईगो का आड़े आना :- आपने देखा होगा कि फल दार वृक्ष ही झुकता है | इसी तरह वही इंसान झुक सकता है जिसमे कुछ कर गुजरने की  क्षमता होती | जब आपको ये लगे की आपने कुछ किया है तो अपने फैलियर समय को याद करना और सोचना की ये जो भी हो रहा है सिर्फ परमात्मा की दया से हो रहा है संत ज्योति प्रकाशानंद जी कहती हैं कि -

" देश काल और कर्म का जब होता संयोग ,करता को ढूढे कर्म " 

जब ये तीनो चीज मिलती हैं तभी कोई कार्य संपन होता है | वरना आप ही सोचो की कितने कार्य ऐसे होंगे जीने आप करना चाहते हो, कर सकते हो और तब भी आप नही कर पा रहे हो  | इसका मतलब है कि आपके हाथ में सफलता या असफलता नही है | इससे आपके अंदर करता भाव जाग्रत नही हो पायेगा | कामयाबी की सीढ़ी विन्रम स्वभाव वाले ही चढ़ पाते हैं | इंसान झुकने से छोटा नही होता बल्कि झुकने से सम्मान पाता है | 

" कुए में उतरने वाली बाल्टी यदि झुकती है तो भर कर बाहर आती है | जीवन क भी यही गणित है जो झुकता है वह प्राप्त करता है "