Saturday, November 18, 2017

लोगो को तत्काल आकर्षित कैसे करें ?



Image result for ladke ko impress kaise kare in hindiदोस्तों ! डेल कार्नेगी ने कहा था कि अगर हम इतने स्वार्थी हो गए हैं कि सामने वाले  को बिना कुछ लिए उसे ख़ुशी या तारीफ नही दें सकते तो हमारी आत्मा सड़े हुए सेब की तरह हो चुकी है | हम निश्चित रूपसे असफल हैं | 


जो अपना दुःख सुनाए उसको सहानुभूतिपूर्वक ध्यान से सुन लेना चाहिए | अपनी संवेदना प्रकट करने में भी कृपणता न करनी चाहिए। किसी की वेदना सुनकर उपहास करना अथवा उसकी उपेक्षा कर देना एक नैतिक दोष है। इस से ग्रस्त लोग समाज में अपने विरोधियों तथा आलोचकों की वृद्धि कर लेते हैं | विलियम जेम्स ने कहा है कि - 


"हर इंसान के दिल की गहराई में यह लालसा छुपी होती है कि उसे सराहा जाए " 

बुद्धिमान व्यक्तियों का सहज स्वभाव होता है वे दूसरे लोगो के गुणों को सराहते हैं | किसी की बुराई की अपेक्षा अच्छाई पर अधिक दृष्टि रखते हैं।

मनुष्य के व्यक्तित्व की पहचान उसके बातचीत करने के ढंग से होती है। भले ही कोई व्यक्ति कितना ही सुंदर हो, परंतु वाणी में कर्कशता या रुखापन हो तो वह कभी किसी को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर सकता।

प्रभावशीलता के आधार कुछ गुण और व्यवहार हुआ करते हैं जो मनुष्य के व्यक्तित्व और  आचरण से चमकते  हैं। इस गुण को जब चाहे उन्हें पाया, सीखा और अपने अन्दर उपजाया जा सकता है।

जो व्यक्ति प्रभावशीलता को जितना व्यापक और विस्तृत बना लेता है वह उतनी ही अधिक सद्भावना पाता है।

कोई अपनी सद्भावना देता तो अकेला ही बहुतों को है | पर बदले में पाता बहुत लोगो  की सद्भावना है। इस प्रकार सद्भावना के इस आदान-प्रदान में सद्भावुक के बहुत लाभ में रहता है वह एक अकेला बहुतों का प्रिय पात्र बन जाता है | 

ऐसे एक अकेले व्यक्ति को उठाने में सैकड़ों हजारों हाथ लग जाते हैं। इस प्रभाव से किसी का ऊँचे से ऊँचा उठ जाना स्वाभाविक ही है। जिसको बहुत से लोग चाहें और प्यार करें उसका प्रभाव एक बड़ी सीमा तक फैल जाता है उसका व्यक्तित्व चुम्बक की तरह आकर्षक और सोने की तरह चमक उठता है।

अपने पद की गरिमा बनाए रखें, एवं ऐसी स्थिति से बचें कि आपसे छोटा व्यक्ति आपको जवाब दे जाए। बच्चों के सामने उनके टीचर्स व रिश्तेदारों के लिए अपशब्द न कहें।


सेवक या किसी भी बाहरी व्यक्ति से अपने घर की बातें न करें, न ही उनके सामने बहस व गाली-गलौज करें।


अपनी गलत बात को सही सिद्ध करने के लिए बहस न करें। न ही चिल्ला-चिल्लाकर उसे सही सिद्ध करने की कोशिश करें।

अगर आप चाहते हैं कि आपसे मिलने जुलने वाले लोग आपकी तारीफ करें | आप चाहते हैं की आपकी प्रतिभा को पहंचाना जाए | आप चाहते है की आप छोटी सी दुनियां में महत्वपूर्ण बने | आप सस्ती चप्लुसी या झूठी तारीफ तो नही सुन्ना चाहेंगे |लेकिन जैसा चालर्स श्वाब ने कहा है कि 


-आप मित्र व सहयोगीयो से जरूर चाहोगे कि वे आपकी दिल खोलकर तारीफ करें और मुक्त कंठ से सराहना करें हम सभी ये चाहते हैं | 


हम सभी खुद को महत्वपूर्ण नही ,बहुत महत्वपूर्ण समझते हैं | लोगो से उनके बारे में बात कीजिए , वे घंटो तक आपकी बात सुनते रहेंगे | सामने वाले व्यक्ति को महत्वपूर्ण अनुभव कराएं -और ईमानदारी से कराएं | 


Saturday, November 4, 2017

इंसान जिंदगी में कितनी सारी गलतियां कर देता है !!!




दोस्तों ! किसी भी फिल्ड में सक्सेस होने के लिए सबसे पहले प्रभावी ढंग से बोलने की कला आना अनिवार्य है | बोलने के साथ -साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि रोजमर्रा के बिजनेस और सामाजिक जीवन में लोगो के साथ किस तरह व्यवहार करें | 

समझदारी की कमी व अज्ञानता की वजह से इंसान जिंदगी में कितनी सारी गलतियां कर देता है | काश उस समय ये समझ सकें कि  क्या करना हैं या कैसा व्यवहार करना है तो लाइफ में काफी परेशानियों से बच सकता  है | 

जो लोग बिजनेस में हैं उनके सामने लोगो को प्रभावित करना सबसे बड़ी चुनौती होती होगी | और जो गृहणी या अन्य क्षेत्र में हैं वे भी लोगो को प्रभावित करना चाहते होंगे | 

कारनेगी फाउंडेशन फॉर द एडवांसमेन्ट ऑफ टीचिंग के तत्वधान में एक रिसर्च की गई | इससे एक बेहद महत्वपूर्ण तथ्य पता चला - एक ऐसा तथ्य जिसे कार्नेगी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुए अतिरिक्त अध्यनों  ने सही ठहराया | इस शोध में पता चला कि किसी की आर्थिक सफलता का केवल 15 प्रतिशत ही तकनीकी ज्ञान पर निर्भर करता है | जबकि 85 प्रतिशत उसके व्यवहार की कला पर निर्भर करता है | यानी की उसका व्यक्तित्व और लोगो को नेतृत्व करने की उसकी कला उसे 85 प्रतिशत सफलता दिलवाती है | 

किसी भी फिल्ड में सबसे ज्यादा सैलरी उन्हें नही मिलती जिनके पास उस फिल्ड का सबसे ज्यादा ज्ञान है बल्कि उन्हें मिलती है जिनमे व्यवहार की कला है | केवल तकनीकी ज्ञान या योग्यता के लिए आप किसी भी इजीनियर ,अकाउंटेंट आर्किटेक्ट को कुछ तनख्वाह पर नौकरी पर रख सकते हैं |


परन्तु अगर आपके अंदर तकनीकी ज्ञान भी है ,अपने विचारो को व्यक्त करने की कला भी है ,लीडर बनने की योग्यता है और लोगो में उत्साह भरने की छ मता है तो आप निश्चित रूप से उनसे अधिक कमा सकते हो  | जॉन डी.रॉकफेयर  ने कहा था -

सभी महानतम लीडर लोगो के साथ किस तरह व्यवहार करते थे हम उनकी जीवनियों में पढ़ते हैं जूलियस सीजर से लेकर थॉमस एडिसन तक  सभी महान लीडर्स इस कला में निपुण थे तभी वे महान लीडर्स बने | इसलिए लोगो से व्यवहार करने की कला दुनियां की सभी चीज से ज्यादा कीमती है |   

" हॉवर्ड के प्रसिद्ध प्रोफेसर विलियम जेम्स ने कहा था हम जो हो सकते हैं,उसकी तुलना में हम सिर्फ आधे जागे हुए ही होते हैं | हम अपनी योग्यता का बहुत कम हिस्सा हासिल कर पाते है | हम अपनी शारीरिक व मानसिक योग्यताओं  का बहुत कम हिस्सा ही इस्तेमाल करते हैं | हम  अपनी सम्भावनाओं का पुरा दोहन नही करते | उनके पास ऐसी बहुत सी छमता व शक्तियां होती हैं जिनका उपयोग करने में वो आमतौर पर असफल रहते हैं | 



अगर आप अपनी छमताओ या शक्तियों से परिचित हो तो  इन शक्तियों को जाग्रत करें ताकि आपका जीवन सुखमय बन सकें |