Thursday, February 15, 2018

अच्छे नंबर लाने हैं तो विधार्थी तनाव घटाए एकाग्रता बढ़ाए!!!


Image result for student
हैलो दोस्तों !  हर विधार्थी अच्छे अंक लाना चाहता है इसलिए प्रेशर भी बना रहता है | प्रेशर मैनेज करना हम खिलाड़ियों से सीख सकते हैं  प्रेशर से मुकाबला कैसे किया जाए ? प्रेशर का मुकाबला करने में माहिर कैसे हो ? मानसिक तैयारी कैसे करें ?

प्रेशर आपको आगे बढ़ने के लिए उकसाता है | लेकिन जब ये आप पर हावी होने लगे तो इससे बचना जरूरी है |  अपने ऊपर हावी न होने दें | वरना ये आपको आगे नही बढ़ने देगा | इससे हमारा मनोबल घटता है प्रेशर से बचा नही जा सकता लेकिन इसे कम जरूर किया जा सकता है | 

इच्छा शक्ति से अच्छे अंक लाना सम्भव है:-सफलता 

और असफलता दोनों ही इच्छा शक्ति पर निर्भर करती है इच्छाशक्ति के बल पर ही विधार्थी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं आप संसार में जो भी कार्य कलाप देखते हैं वह सब इंसान की इच्छा शक्ति का ही चमत्कार है आप खुद को उचित समय दिए बिना अच्छे अंक हासिल नही कर सकते 

टाइम मैनेजमेंट जरूरी है:-जब टाइम का ध्यान नहीं रखते तो ऐन टाइम पर जल्द बाजी में काम बिगड़ जाता है इस भाग दौड़ से बचने के लिए जरूरी है कि आप हर काम समय रहते करें बेहतर होगा कि आपके पास में जितना एग्जाम की तैयारी के लिए समय बचा हुआ है उसका पूरा खाका पहले तैयार रखें और अंतिम समय से पहले ही कार्य पूरा करें              
       
गहरी नींद लें:- गहरी नींद लेने से दिमाग शांत रहता है और शांत दिमाग से पढ़ाई में मन लगता है  
  
हेल्दी डाइट लें:-डाइट तो हर इंसान को ही हेल्दी लेनी चाहिए लेकिन विधार्थियों को खासकर अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए हेल्दीडाइट से याद रखने की क्षमता बढ़ती है हेल्दी डाइट के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां सलाद फ्रूट दूध दही का सेवन करें     
       
रूटीन से व्यायाम करें :-  व्यायाम  करने से दिमाग में ताजगी आती है आप कुछ देर के लिए चहल कदमी भी कर सकते हैं या योग मेडिटेशन का सहारा ले सकते हो लेकिन 15 या 20 मिनट डेली करें 

प्रकृति की गोद में रहें :- हो सके तो एग्जाम टाइम में कही खुली जगह पर पढ़ाई करें इससे अच्छा तो तनाव मुक्ति का साधन हो ही नही सकता|  इससे दिमाग भी शांत रहेगा और पढ़ाई में भी मन लगेगा | बीच -२ ब्रेक लें और गहरी सांस लें इससे रिलीफ मिलता है और आलस्य भी नही आता |  





Thursday, February 1, 2018

स्वयं को जानें !!!



Image result for svyn ko kaise jane
दोस्तों ! जानें आप व आपके भाव | इतिहास गवाह है कि जिस इंसान ने अपने भावों का इस्तेमाल किया वह ऊचाइयों तक पहुंचा ,फिर चाहे वो राज्य हो या अध्यात्मिकता | अगर आपका भाव मजबूत है तो संतुष्टि भी उतनी ही ज्यादा होगी |

यह भावों की अदभुत देन है | में और आप दिमाग योग को जो आदेश देते हैं ,यह सब उसी पर निर्भर करता है | हमे अपने मष्तिक की कोशिकाओं को अनुकूलित करना पड़ता है ,ताकि वे उसे स्वीकार कर सकें |

हमें जीवन के प्रतयेक क्षेत्र में भावों का प्रबंधन करना पड़ता है | उच्च अवस्था में गहन भाव ही इंसान को आगे बढ़ने व असंभव को संभव में बदलने के लिए विवश कर देते हैं | भाव हींन व्यक्ति कभी कोई भाव नही छोड़ सकता | 

धर्म ,जाति या वर्ण की बजाए भीतरी ताकत ही इंसान को आगे लें जाती है |सरल भाषा में ये है कि हम कुंठा में भी बेहतरीन पर्दशन कर सकते हैं | यहाँ तक यदि आपके स्कुल में भी मित्र आपसे बेहतर कर रहा है तो आप कुंठित हो जाते हैं क्योकि आप को लगता है कि आप भी इसे कर सकते थे | ,किन्तु आप अपने ऊपर लगाई गई सीमाओं के कारण कर नही पाएं | इस प्रकार कुंठा अपनी ताकत को पहंचाने का एक ट्रिगल है | अपने भीतर छिपी ताकत को पहंचान ने का ट्रिगल है | अगर कर्ण का भय अर्जुन को नही होता तो अर्जुन की तैयारी अधूरी होती | सफलता गुलामी से नही बल्कि वीरता से हाथ आती है |   

अपमानित होने पर ही आपको अपने होने का अहसास होता है | यदि आपके दिल को भी ठेस लगी है तो सही समय का इंतजार करें व पूर्व नियोजित कदम उठाएं |

चिंता एक ऐसा भाव है जो विश्वास पर भरोसा करने का संकेत देता है | यह वह पल है जब मनुष्य को अनावश्यक बातें सोचनी छोड़ देनी चाहिए | इंसान अपने ऊपर व ईश्वर पर भरोसा नहीं रखता वह हमेशा चिंता ग्रस्त रहता है | अपने विश्वास पर भरोषा रखो  कभी भी चिंता ग्रस्त नही रहोगे | आपको चिंता घटानी हो तो आवांछित तस्वीर ,आवाज व भावना का आकर घटाना होगा | 

सफल लोगो ने भी कभी ना कभी चुनौतियों का सामना किया है | कभी -कभी तो आपको ऐसे कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा तक नही था | 

सकरात्मक भावो से हमेशा सकरात्मक नतीजे तथा नकारात्मक भावों से हमेशा नकारत्मक नतीजे निकलते हैं | सकरात्मक संदर्भ आपको विचारवान व कल्पनाशील बनाते हैं यही वह बिंदु है जहां हमें और भी रचनात्मक होना पड़ता है | 

हर्लिन सैंडर्स ने साठ साल की आयु में व्यवसाय प्रारभ किया | उनके पास चिकन पकाने की एक खास विधि थी | ये रेसेपी अब सभी kfces kntucky fried chicken में मिलती है| 

| क्रॉक मैक्डोनल ने 53 वर्ष की आयु में अपना व्यवसाय आरंभ किया | डोनाल्ड विल्सन रीगन 70 वर्ष आयु में यू एस ए ,के प्रेजिडेंट बनें | कार्ल मार्क्स ने 59 वर्ष की आयु में ' दास केपिटल ' लिखी थी | वाल्ड डिज्नी ने 54 वर्ष की आयु में ' डिज्नीलैंड 'बनाया | यह आप पर निर्भर करता है कि इस भाव का शिकार होंगे या इसका लाभ उठाएंगे | चुनाव आपका ही होगा | यदि भावो का सही से इस्तेमाल हो तो हम किसी भी तरह के व्यव्हार को बदल सकते हैं | 

प्रतेयक मनुष्य के पास प्रचुर अवसर होते हैं | जॉन पॉल सेट्रे के अनुसार मनुष्यों में संभावनाओ की भी प्रचुरता विधमान है जिस पल आप कोई अवसर पाते हैं व आपको लगता है कि आप उसके असली हकदार थे तो आप ब्रह्मांडीय ऊर्जा से अविसनीय शक्तियां पाने लगते हैं | और आप अपना पहला कदम उठाएं बाकि सब अपने -आप हो जायेगा |  
  
धर्म में आस्था तथा विश्वास एक शक्तिशाली भाव है | किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति जो अपने धर्म में विश्वास रखता है तो वह चमत्कार कर सकता है | इस भाव में लोग ईश्वर के आगे आत्मसमर्पण कर देते हैं | चाहे वह मंदिर में गुरुद्वारा मे मस्जिद में या फिर कही और इस तरह से निश्चित हो जाते हैं | 

यदि आप हमेशा अपने विश्वास पर सवालिया निशान लगाए बिना भरोसा कायम रखेंगे तो आपको सफल होने से कोई नही रोक सकेगा | यदि आप स्वयं तथा उन्हें सच्चे दिल से धन्यवाद देते हैं तो सफलता के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं | 

जिस एक पल में हम सोच लेते हैं कि हम प्रतिभाशाली व गुणी हैं हमारा आत्मविश्वास पहले से कई गुणा बढ़ जाता है | 

यदि आप सोचते हैं कि ईश्वर ने आपको ये विशेष शक्ति दी है तो आप इसमें निपुण होकर पूरी दुनियां पर अपना वर्चस्व कायम कर सकते हैं |  

किसी भी काम के प्रति वचनवद्धता निभाने के लिए पक्के निश्चय का होना जरूरी है | जीवन में अवरोधों की कमी नही है ,यदि में और आप उनसे पार पाना चाहते है तो हमे दृढ़ निश्चयी बनना होगा |   

 दोस्तों ! ये समरी पी. एस राठौर की बुक ' चिंगारी जो जिंदगी बदल दे ' की स्वयं को जाने की है