Thursday, August 16, 2018

असफलता के ७ कारण !!!




Related imageहाय दोस्तों ! हर इंसान सफलता चाहता है ,लेकिन हर इंसान सफल  हो नही पाता | जिसकी वजह से पूरी लाइफ टेशन ,लाचारी, तंगी, कम्प्रोमाइज करना पड़ता है | छोटी छोटी ख्वाईशो को दबाना पड़ता है | सबसे ज्यादा तो समस्या तब खड़ी होती है जब रिलेटिव ,दोस्त, परिवार वाले आगे निकल  जाते हैं | असफल व्यक्ति को रिलेटिव व दोस्त नकारा समझने लगते हैं | बीबी बच्चो की निगाह में भी वो इज्जत नही रहती | असफल  इंसान डिमोटिवेट होने लगता है खुद से ही सवाल करने लगता है कि में ही असफल क्यों ? में ही गरीब क्यों ? मेरी ही किस्मत साथ क्यों नहीं देती | अपनी विपरीत परस्थतियों के चलते हिम्मत हार जाता है | 

सफल व्यक्ति साठ साल की ऐज में भी एक्टिव होगा ,कॉन्फिडेंस से लबालब होगा ,चाँद तारो को छूने की ख्वाइस रखेगा | खुद को जवान फील करेगा | असफल व्यक्ति 35. ४० साल की ऐज तक आते -आते हिम्मत हार जायेगा, खुद को समय के हवाले कर देगा | असफलता का कारण क्या है ? 

1 बिना सोचे समझे कैरियर चुनना :- दोस्तों ! कैरियर हमेशा वो चुनना चाहिए जो आपका पैशन हो, जिस कार्य को करते वक्त एंजॉय करते हो | मुझे सोशल वर्क पसंद है | इसे आगे कैसे बढ़ाया जाये ,किस को साथ में जोड़ा जाये,किसको हटाया जाये, क्या किया जाये,किस से बचना चाहिए ,कौन हैल्पफुल साबित होगा और कौन हार्मफूल  इसकी प्लानिंग करते हुए ,लोगो से मिलते झूलते हुए में बहुत इन्जॉय करती हूँ | इसलिए ८ ,९ साल में ही मैने  मेहनत कम की और इंजॉय ज्यादा किया | में आज सफल सोसल वर्कर हूँ | 

2 बिना प्लानिंग के कार्य करना :- दोस्तों ! प्लानिंग के बिना तो आप एक किटटी पार्टी भी नही कर सकते | तो लाइफ बिना प्लानिंग के कैसे चल सकती है ? लाइफ में अगर आपने प्लानिंग नहीं कि तो आप पानी में गिरे एक लकड़ी के टुकड़े के सामान आपकी हालत हो जाएंगी जिधर पानी का बहाव  ले जायेगा आप उधर ही बहते चले जाओगे फिर पता नही आपको कभी किनारा मिलेगा भी या नही | 

3 टाइम किलर एक्टविटीज में टाइम बर्बाद करना :- दोस्तों! वट्सऐप देखना , फेसबुक चेक करना ,टी. वी ,देखना , वीडियो देखना ,दोस्तों में गॉसिप करना , आलस्य में पड़े रहना  ये सब टाइम किलर एक्टिवटीज हैं | ये सब तभी तक हमारे लिए हैल्पफुल हैं जब तक ये एक लिमिट मे हैं | अगर हमारा समय इन चीजों में ज्यादा बर्बाद होता है तो ये हमारे लिए हार्म फूल हैं  | 

4 फिजूल खर्च करना :- फिजूल खर्च करने का मतलब है अपने बजट से ज्यादा खर्च करना | अच्छा खाना , अच्छा पहना,घूमना फिरना लाइफ एन्जॉय करना किसी को बुरा नही लगता | लेकिन इन चीजों में टाइम व पैसा खर्च करने की एक लिमट होती है | 25 साल से लेकर अगर 35 साल तक के समय में आपने अच्छी प्लानिंग अच्छी मेहनत कर के आपने कोई मुकाम हासिल कर लिया तो आप को लाइफ में पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी | और अगर आपने ये समय और पैसा मौज मस्ती में उड़ा दिया तो आप पूरी लाइफ टेशन में रहोगे और परिवार व रिलेटिव्स के लिए टेशन क्रियेट करोगे |दोस्तों लाइफ में कोई भी दुसरो की टेशन नहीं लेना चाहेगा | ऐसी स्थति में आपके अपने ही आपसे दूर होने लगेंगे | 

5  कंडीशन फेवर में ना होना :- कई बार कार्य तो शुरू कर देते हैं लेकिन कंडीशन  फेवर में ना हो तो  कार्य मे सफल नही हो पाते  जैसे - आप गाड़ी मकैनिक हैं आपको गाड़ी रिपेयर करनी है लेकिन आप बीमार हो गए आप गाड़ी टाइम पर रिपेयर नही कर पाए तो गाड़ी का मालिक किसी और से गाड़ी रिपेयर करायेगा | अगर आप उसका काम एक दो बार समय से नही कर पाए  या गुड़ क्वालटी नही दे पाए तो वो आपसे आगे काम नही करायेगा |  

6 निगेटिव सोच होना :- अगर आपकी सोच नेगेटिव है तो आप लाइफ मे कभी भी सफल नही हो सकते | आपको दो दोस्तों की रियल स्टोरी बताती हूँ - दो दोस्तों ने गाड़ी लीं | एक सिर्फ खर्च के बारे में सोचता इतने का डीजल लग गया , इतने परमिट में लग गए , इतने टोल टैक्स  में लग गए , इतने  क़िस्त में चले गए, इतने रिपेरिंग में लग गए, इतने ड्राइवर लेगा | इसमें इतना खर्च हो जाता है बचता तो कुछ है ही नही | दूसरा सोचता  है चलो गाड़ी ने अपना खर्चा तो निकाला अब कम बचा है आगे ज्यादा बच जायेगा क़िस्त उतर जाएगी तो गाड़ी अपनी हो जाएगी,अब नही भी बच रहा तो आगे बचा कर देगी | डिफरेंट सोच की वजह से नेगेटिव सोच वाले इंसान ने तो दो साल में गाड़ी नुकसान में बेची और जिसकी सोच पोजेटिव थी उसके पास आज ९० गाड़ी हैं | वो अपनी कंपनी का मालिक है और नेगेटिव सोच वाला इंसान आज भी एक ट्रांसपोट में नौकरी कर रहा है | आप सोचो कैसा बनना चाहोंगे ?


7 समय पर चूक जाना :- समय बड़ा बलवान है, जिसके फेवर में समय होता है उसे पूजवा देता है और जिसके अपोजिट हो जाए उसे धरती पर रेंगने के लिए मजबूर कर देता है | पूजे वो लोग जाते है जो अपनी हर विपरीत परस्थति को चीरते हुए लक्ष्य तक पहुंचते हैं | लेकिन जो लोग समय की वैल्यू नही समझते ,समय को चूक जाते है, समय उनहे बर्बाद कर देता है | एक लड़का इंजीनियर बनने के लिए शहर जाता है, वो वहां गलत दोस्तों में रह कर गलत कार्यो में इनवॉल हो जाता है अफेयर में फंस कर टाइम से पहले लव मैरिज कर लेता है |  अब आप बताइये कि समय उसे पुजवायेगा या खाक छानने मर मजबूर कर देगा ? 



No comments:

Post a Comment