शरीर को स्वस्थ रखने का सीधा व सरल उपाय है - मन को स्वस्थ रखना | तभी कहा भी गया कि जैसा मन वैसा तन | यदि मन में विकार तथा दुर्बलता बने रहेंगे तो सच जानिए ,आप स्वस्थ होते हुए भी रोगी सा अनुभव करेंगे | मन और तन का संतुलन होना आवश्यक है | अपनी जीवन चर्या संतुलित करिये मन को द्रढ़ विचारो से परिपूर्ण करिए -फिर देखिए ,रोग चाहते हुए भी आपके पास फटक नही पाएगा | यही स्वास्थ का मूल मन्त्र है |
अस्वस्थ शरीर वाला व्यक्ति स्वस्थ और सशक्त चिंतक कैसे हो सकता है ? अस्वस्थ व्यक्ति के विचार भी अस्वस्थ ही होते हैं | क्यों कि मन के कुविचार तन पर बहुत जल्दी कुप्रभाव डालते हैं जिससे व्यक्ति का शरीर रोगी हो जाता है | इसलिए स्वस्थ ,सुखी और शांतिमय जीवन के लिए यह परम् आवश्यक है कि शरीर और मन के स्वास्थय में संतुलन बना रहे |
कुछ लोगो का जीवन इतना तनाव पूर्ण रहता है कि रात में उन्हें नींद आती ही नही है | और आती भी है तो हल्की और कच्ची तनिक -सी आहत से ही टूट जाती है | उस समय में वे बिस्तर पर करवट बदलते रहते हैं | अनेक विचारो में व्यस्त रहते हैं | अनेको चिंताए उन्हें घेरे रहती हैं जिसकी वजह से निरतर उनका स्वास्थ बिगड़ता रहता है और व क्रमश : अनिद्रा के रोगी हो जाते हैं | आपने ऐसे व्यक्ति भी देखे होंगे जो अनिद्रा के रोगी होते है जिन्हे रात में नींद लाने के लिए नींद की गोलियां खाते है इंजेक्शन लगवाते हैं या अन्य किसी नशीले तत्व का प्रयोग करते हैं |
नींद वस्तुत : प्रकृति दुवारा आयोजित और निर्धारित एक प्रकार से विश्राम की सिथति है | दिन भर काम करने से व्यक्ति का शरीर और मन थक जाता है | डाक्टरों का कहना है कि कार्य में लगे रहने से शारीरिक तत्वों में टूट फुट होती रहती है | और वे विखडिंत होते रहते हैं | इसी प्रकार मन भी दिनभर विचारो और चिंतन के कार्य में लगे रहने के कारण थक जाता है | इसलिए उसे विश्राम की जरूरत होती है | रात्रि में नीद के दुवारा शरीर और मन दोनों को विश्राम मिलता है | जिसके दुवारा उनकी थकान दूर होती है | और व प्रातकाल तरोताजा होकर दिनभर के परिश्रम के लिए तैयार हो जाता है |
जिन लोगो को नींद नही आती उनके शरीर को विश्राम नही मिल पाता जिसकी वजह से उनका शरीर कमजोर व दुर्बल होता जाता है | इन बातो का असर उनके व्यवसाय ,व्यापार अथवा नौकरी आदि पर भी प्रभाव पड़ता है |
यदि आप लड़ते झगड़ते ,चीखते चिल्लाते अथवा चिंता में फंसे हुए बिस्तर पर जाते हैं इसका अर्थ यही है कि आप नींद को दूर भगा रहे हैं | अगर आपको नींद आ भी गई तो उससे वो लाभ प्राप्त नही होता | जो स्वस्थ नीद से होना चाहिए | तनाव पूर्ण स्थति में सोने से हम तरोताजा होकर नही उठ सकते |
विश्राम करने का मतलब ये नही कि जब और जहां जी आया लेट गए और सोच लिया कि हमने आराम कर लिया | वह विश्राम नही बल्कि अपना समय नष्ट करना है इससे उद्गीनता और बेचैनी बढ़ती है | विश्राम करने के लिए आवश्यक है कि शरीर स्वस्थ हो, तथा जिस स्थान पर आपको विश्राम करना है, वह भी सुखद हो सबसे आवशयक बात तो यह है कि आपका मन सभी प्रकार के भय ,चिंताओं और सोच -विचार से मुक्त होना चाहिए |
यह बात सत्य है कि सुख, शांति और समृद्धि के लिए कल्पना की तीव्रता परिश्रम ,उत्साह ,चिंतन व मनन की जितनी आवशयकता है उतनी ही उचित रूप से विश्राम की भी है |

ये बहुत स्वाभिक सी बात है रोगी मन शरीर को भी रोगी बना देता है | इसलिए स्वास्थ पर ध्यान देना जितना जरूरी है उतना ही मन के स्वास्थ पर ध्यान देना जरूरी है |
मनुष्य के विचार ही उसके भाग्य का निर्माण करते हैं | व्यक्ति के विचार कोई अमूर्त या अशक्त भावनाएं नहीं हैं | विचार बड़े शक्तिमान ,जीवंत और गतिशील धाराएं हैं जो एक बार प्रकट होने के बाद दबाए नही जा सकते | शुभ विचार व्यक्ति को देवदूतों के सामान सुख समृद्धि और सफलता की और ले जाते हैं| और अशुभ व गंदे विचार व्यक्ति को अवनति और पतन के गर्त की और धकेलते हैं |
इसलिए विचारो की अवहेलना अथवा उनकी उपेक्षा करना उचित नही | शुभ विचारो के महत्व को समझकर उन्हें ग्रहण करना तथा अशुभ विचारो
को त्याग देना ही श्रेयकर है | यदि आपके विचार स्वस्थ होंगे तो आपका स्वास्थ भी ठीक रहेगा |
दोस्तों ! ये समरी स्वेट मार्डन की बुक "आगे बढ़ो " की पार्ट 4 की है |

No comments:
Post a Comment