
एक तरफ वो सम्पन परिवार में पली बड़ी हुई, दूसरी तरफ अब उनकी लाइफ में इतनी परेशानी व गरीबी थी जो झेलनी बहुत ही मुशिकल थी | हमेशा वो आगे बढ़ने की सोचती रहती लेकिन कोई रास्ता नजर नही आ रहा था | अब करें तो क्या करें ? ना वे पति पत्नी पढ़ें लिखे थे और ना ही उनके खास जमीन ज्यादाद थी | जैसे तैसे जिंदगी कट रही थी | भाई नही थे पिताजी नही थे वो चाहती थी कि उनके बेटा हो | लेकिन विधि का विधान की उनके लगातार कई लड़कियां हुई | पहले समय में कई कई बच्चे होते भी थे | कई साल के बाद उनके दो बेटे हुए लेकिन कुछ साल बाद ही उनके पति का देहांत हो गया और उनकी लाइफ और भी मुश्किल हो गई | कई बच्चो का पालना मुश्किल था | लेकिन उन्होंने हार नही मानी गाय भैस रखी उनका दूध बेच बेच कर बच्चो को पाला | बच्चे भी नेक थे अपनी मम्मी की परेशानियों को समझते थे और पुरे दिल से और मेहनत से उनके काम मे हाथ बटाते और पढ़ते | इसी तरह समय बीतता गया और उनकी सभी बच्चे कामयाब हुए आज उनका बड़ा बेटा जेई है और छोटा बेटा कम्प्यूटर इंजीनियर है | दोस्तों ! अगर वो महिला हार मान लेती तो उसके बच्चे गरीबी की दलदल में फंस कर रह गए होते | लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि दिल से चाहो तो असंभव कुछ भी नही |
दोस्तों! कई बार हमारे जीवन में ऐसे दौर आते हैं जब लगता है कि हमारी जिंदगी उजड़ गई है अब कुछ नही हो सकता | लेकिन इंसान चाहे तो हर परेशानी से लड़ कर अपना मुकाम हासिल कर सकता है | कुछ ना करना एक बहाना है जैसे -
अगर आप सोचते हो कि आप गरीब घर से हैं | तो पूर्व राष्टपति अब्दुल कलाम जी भी गरीब घर से थे | जिन्होंने अपनी पढ़ाई न्यूज पेपर बाटकर की | अगर आप के पिता का बचपन में देहांत हो गया था तो ए आर रहमान के पिताजी का भी देहांत बचपन में हो गया था |अगर आप को उचित शिक्षा का अवसर नहीं मिला तो फ़ोर्डमोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नही मिला था | अगर आप बचपन से बीमार रहते हो तो आस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी | अगर आप सोचते हो कि आपका लक साथ नही देता आप बार बार हार जाते हो तो अब्राहम लिकंन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्टपति बने थे |अगर आप अपाहिज हो तो प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चंद्रन के पैर नकली थे | आगे आप अपने को कम बुद्धि आंकते हो तो थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन में मंद बुद्धि कहते थे | अगर आप सोचते हो कि आप की छोटी सी नौकरी है इससे आप कुछ नही कर सकते तो धीरू अंबानी भी छोटी सी नौकरी करते थे | अगर आप सोचते हो कि आपके पास बेहतर आइडिया है लेकिन लोग अस्वीकार कर देते हैं तो जेरॉक्स फोटो कॉपी मशीन के आईडिया को भी ढेरो कंपनियों ने अस्वीकार किया था |
परेशानियों का रोना छोड़ो, उनके आगे घुटने मत टेको | हर समस्या का सामना करो उसका समाधान ढुडो| कोई ना कोई रास्ता उससे बाहर निकलने का मिल जायेगा |
No comments:
Post a Comment