Monday, November 30, 2015

अकेलापन व अवसाद इंसान को कमजोर बनता है

                                    

कई  बार लगता है कि हमारे के जीवन में कुछ कमी है। जीवन बे मकसद है । अवसाद और अकेलेपन की वजह से हमारे मन में नेगेटिव थॉट आते हैं। ऐसा सोचने से ही जीवन में नीरसता आने लगती है ।मन पर काबू न होने की वजह से हमारे मन पर काबू नही रहता और हम नेगेटिव सोचते चले जाते हैं। जिसकी वजह से सब कुछ ठीक होते हुए भी हम दुखी या अवसाद से घिर जाते हैं । इसलिए नेगेटिव थॉट आते ही वही रोक दें । कुछ लोग  ये नही जानते कि उनके जीवन में क्या कमी है ? उसे कैसे दूर करें ?  दरसल उनके जीवन में खालीपन है। और ये दौर कभी न कभी सभी के जीवन में आता है। और इससे बचने का एक ही रास्ता है पॉजिटिव सोच और पॉजिटिव माहौल । जब भी आप को ऎसा लगे तभी आप अपनी सोच और माहौल बदल दें । कमी की बजाए आप के पास जो है उसके बारे में सोचना शुरू कर दें। तो आप को  बहुत कुछ ऐसा मिलेगा जो आप को खुशी देगा । जैसे अच्छे दोस्त अच्छी सेहत अच्छे रिश्ते दार अच्छे बच्चे या समझदार जीवन साथी ।  दोस्तों से मिलते झूलते रहे अपने आप से प्रेम करें ,आप जैसे भी हो उसी रूप में स्वीकारे ज्यादातर लोगो की आदत होती है कि अपने आप को ही कम आंकते है अपने अंदर ही कमियां ढूढे जाते है जब की ये गलत है अगर आप अपने अंदर दिखने वाली कमियों को दूर कर सकते हो तो कर लो अगर नही तो जैसे भी हो उसे स्वीकार करो।

जिंदगी सघर्ष  का नाम है:-  ज्यादातर तो सभी के जीवन में सघर्ष आता है सभी को सघर्ष से जूझना पड़ता है। जिंदगी में परीक्षा सभी को कभी ना कभी देनी ही  पड़ती है। इस में पास होने के लिए कोई शास्त्रों का सहारा लेता हैं कोई बुजर्गो के अनुभव का। परेशनियों  से निकलना आसान तो नही है लेकिन परेशनियों से हार भी तो नही मान सकते। आपका परेशनियों से मुकाबला ही जीत तय करता है। इसलिए सफलता की राह में खुद को निखारना जरूरी है। इसमें समस्याए तो आएगी लेकिन जितनी मेहनत करोगे जितना सोचने के लिए समय निकलोगे उतना ही सघर्ष का रास्ता आसान होता जाता है। 

 "दुनिया की सभी समस्याए आसानी से सुलझाई जा सकती हैं अगर इंसान सोचने के लिए तैयार हो, दिक्क्त ही ये है कि इंसान सोचना ही नही चाहता क्यों की सोचना कठिन काम है" 
                                       - थॉमस जे वाटसन 

सकारात्मक द्रष्टिकोण रखें:- सकारात्मक द्रष्टिकोण सिर्फ हमारी उपलब्धियां नही बढ़ाता बल्कि ख़ुशी भी देता है।वास्तव में तो हमारा जीवन कितना अनमोल है हम इस बात को नही समझ पाते अपनी वेलू को नही जानते। अपने लिए कोई लक्ष्य नही बनाते। जो लोग अपने जीवन में लक्ष्य बनाते हैं उन्हें अपनी वेलु पता होती है । उन्हें पता होता है की उन्हें कहा जाना है। और अपनी मजिल की तरफ बढ़ते जाते हैं वे नेगेटिव सोचने में अपना कीमती समय बर्बाद नही करते। और जिन लोगो के जीवन में कोई लक्ष्य ही नही है वे लोग थोड़ा सा अपडाउन होते ही नेगेटिव सोचने लगते हैं इसलिए अवसाद में चले जाते हैं या अकेले हो जाते हैं ।अगर किसी ने झूठा इल्जाम लगाया है तो उन लोगो ने भी उपकार ही किया है क्यों कि उन लोगो की वजह से आप के पास से वो लोग दूर हो जाएंगे जो कान के कच्चे है। जो दुसरो के कहने सुनने से अपनी जिंदगी के फैसले लेते हैं। इसलिए परेशान होने की तो जरूरत ही नही है उन लोगो में जो गुण  हैं उन्हें अपने आचरण में उतारो और आगे बढ़ जाओ। अगर कुछ नुकसान हुआ है तो सोच  भगवान आप को कुछ अधिक देना चाहता है और मेहनत करो इससे आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा ।और अगर  किसी ने आप को धोखा दिया है तो भी उसने आप को खोया है आप का उसमे भी कुछ नुकसान नही है। आप को उससे भी अच्छे लोग मिल जाएंगे । ऐसा  है कि जब लगता है कि अब सब कुछ खत्म हो गया तब समय हमारे लिए कुछ और अच्छा और अधिक लिए मिलता है। सोच कर देखो हर बुरा समय कुछ अच्छा देकर जाता है। जब आप की सोच बन जाएंगी तो आप की परेशानी दूर होने लगेगी और आप अपने अंदर अलग बदलाव महसूस करने लगेंगे । वैसे भी हम पीछे लौटकर जिंदगी को समझ सकते है जीने के लिए तो आगे बढ़ना ही पड़ेगा ।  

हर बात में ढुढ़े ख़ुशी :-   हर बात के दो पहलू होते हैं एक अच्छा और एक बुरा जो आप देखना चाहोगे वो आप को दिख जायेगा। और आप जो देखोगे वही पहलू आप को कारगर सिद्ध होगा। अगर आपके जीवन में परेशानी बहुत आ रही हैं तो सोच लो कि आप को सीखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा जो आप सफलता की सीढ़ी बनेगा और  आप बीमार हैं तो आप को आराम करने का मौका मिला है। एक रिसर्च में भी आया है कि जो लोग जितने बीमार होते हैं वे उतना ही अधिक जीते हैं । और ये मेरे जीवन का भी अनुभव है जब मेरे दोस्तों ने धोखा दिया तो मुझे लगा की मेरी जिंदगी सुनी हो गई है। लेकिन आज समझ में आता है कि अगर में उनके साथ रहती तो  जिंदगी के हर इम्तहान मे फ़ैल  रहती । 



Saturday, November 28, 2015

मेहनत असंभव को संभव बना देती है!!!

      मेहनत असंभव को संभव बना देती है   

मिटा दे अपनी हस्ती को अगर कुछ मर्तवा चाहे दाना खाक में मिलकर गुले गलजार होता है]] 

जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए सतत प्रयास जरूरी है। श्रम के बिना कुछ भी हासिल नही किया जा सकता। इसलिए सभी महापुरुष कर्म पर बल देते हैं। कर्म प्रधान इंसान अपने कर्म से हर समस्या का हल निकाल लेता। अवरोध व प्रतिरोध उस समय बोने हो जाते है जिस समय इंसान काम में डूब जाता है। काम में डूबने का मतलब है अपने अंतस की खोज करना। यहां आप ऐसे आदमी से मिलते हो जो कामयाबी की अधिक सम्भावनाओ से भरा होता है। थोमस  ऐ . एडिसन का कहना है कि 

कुछ  हांसिल  करने  के  लिए  जो  तीन  प्रमुख  चीजें  चाहियें,  वो  हैं कड़ी  मेहनत , दृढ़ता  , और  सामान्य   सूझ -बूझ .इसलिए  कड़ी मेहनत दृढ़ता और सूझ बुझ  के साथ खुद को काम में डुबो दें।

''अपने काम से प्यार करें। पैसे को कभी लक्ष्य न बनाएं। आप जिस काम को करते हैं, उसमे इतना डूब जाएं कि लोग आप से आखें ना हटा पाएं ''   
                                     & माया एंजोल अमरीकी लेखिका व अभिनेता           

अधिकतर असफलता के तीन कारण बनते हैं% & 

१ योग्यता की कमी & किसी भी लक्ष्य को तय करने से पहले अपनी योग्यता देखें परखें। अगर इन का मेल नही है तो कार्य में सफलता मिलनी मुस्किल है। इसलिए अपनी योग्यता को जरूरत के अनुसार बढ़ाये । 
  

२ आत्म अनुशासन की कमी &  अधिकतर लोगो का स्वभाव होता है की अपनी कमियां देखने की बजाए दुसरो में  कमियां देखता रहता है अगर उन्हें कोई समझाएं तो भी वे अपनी बात को  ही उप्र रखेगें खुद का अवलोकन करना ही नही चाहेंगे इसलिए योग्य होते हुए भी आत्मनिरक्षण की कमी की वजह से असफल हो जाते हैं। इसलिए अगर आप को कोई राय दे तो ध्यान से सुनें अगर बात आप के काम की है तो अपने स्वभाव में जरूर उतारे ।  

३ आत्मविश्वास की कमी -  अगर आपको खुद पर भरोसा है उस परमात्मा पर भरोसा है तो आपको असफल होने का डर नही घेरेगा। और जो परेशानीयां आएंगी उनका स्लूसन  द्रढ विस्वास के बल पर खोज लोगे। अगर आप के मन में ही सफलता को लेकर शंका बनी हुई है तो आप सफल कैसे हो सकते हो ? जो हमारा मन कहता है वही सही होता है। इसलिए अपनी टैलेंट पर शक न करें ।  


"आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत असफलता नामक बीमारी को मारने की सबसे बढ़िया दवा है । ये आपको सफल व्यक्ति बनाते है 
                                                                        - कलाम जी 

भट्टी में पड़कर ही सोना निखरता है  :-   विपरीत परिस्थति आने पर भी काम में जुटा रहना तपस्या है। इंसान जितना तपता है उतना ही निखर कर सामने आता है । उतनी ही उसकी वर्क कैपिसिटी बढ़ती जाती है । फिजिकली भी और मेंटली भी । जब आप फिजिकली और मेंटली तौर पर मजबूत रहोगे तभी आप सफल हो सकोगे। इसलिए कभी समस्याओ से न घबराएं और न ही काम की क्वालटी से समझौता करें । 

 "यदि हम काम में लगे रहें तो जो चाहें उसे हासिल कर सकते हैं  "
                                        - हेलन केलर 
लेकिन हमारे मन में इच्छा तो बहुत होती हैं बड़ी कोठी हो बगला हो बहुत सी कम्पनियां हो में बड़ा अफसर बनु मुख्यमंत्री बनु लेकिन हम लोग उस के हिसाब से मेहनत  नही करते किसी भी काम के प्रति ईमानदारी नही बरतते इसलिए अपने लक्ष्य तक नही पहुँचते। किसी का भी इतिहास उठकर देख लो बिना मेहनत को कुछ नही मिला। चाहे वो प्रधान मंत्री मोदी रहे हों या बराक ओबामा । 


"कड़ी  मेहनत  के  बिना  जीवन  हम  मनुष्यों  को  कुछ  भी  नहीं  देता ."
                                                                                      --होरेस 

संयमित रहें%& सयंमित इंसान ही सोच समझ कर बोलता व कार्य करता है उसे ये ध्यान रहता है कि कौन सा काम कब करना है \ कितना करना है \ जो काम हम करने जा रहे है ये आवश्यक है या नही और करना है तो कैसे करना है \ इस काम का क्या परिणाम निकलेगा किसी का नुकसान तो नही होगा । चार्ल्स   एवैंस  ह्युगेज ने भी कहा है कि -

" मै कड़ी मेहनत और लम्बे समय तक काम करने में यकीन रखता हूँ ,इंसान अधिक काम करने से नहीं टूटता बल्कि चिंता और असयंम से टूटता है " 
       -अज्ञात व्यक्ति 

मेहनत करने वाले लोग नेगेटिव टिप्पणी से नहीं घबराते । वह लोगो पर ध्यान नही देते की वो क्या बोलते हैं क्या सोचते हैं। लोगो की  क्या है \
 ]]पहले वो आप पर ध्यान नही देंगे ] फिर आप पर हसेंगे फिर आप से लड़ेंगे तब आप जीत जायेंगे]] 
                              - महात्मा गाँधी 

हर गलती पर कई बार सोचें  %& कुछ लोग छोटी सी गलती होने पर अवसाद में घिर जाते हैं। जब की गलती स्वीकार करके उसे सुधारने की जरूरत होती और गलती स्वीकार वही इंसान कर सकता है जो अपने कर्म में निष्ठा रखता हो। जो इंसान हर गलती से सीखता है वही अगले पड़ाव पर पहुँचता है। वरना लक्ष्य तक हर इंसान नही पहुंच पाता। इसलिए हर गलती पर रुके सोचे जो गलती हुई है उसे स्वीकार कर के सुधारें और आगे बढ़ जाएं। जब आप ऐसा करना शुरू कर दोगे तो जिंदगी में आने वाली कई समस्याओ को सुलझा सकोगे । 

 पिछे लौटकर जिंदगी को समझा जा सकता है] लेकिन जिंदगी जीने के लिए आगे जाना जरूरी है 
            -सोरेन अबाये किकेगाडर् 

इंसान के अंदर असाधारण कार्य करने के सारे गुण हैं। बस इन गुणों को अपने अंदर उतारने की जरूरत है। और ये गुण हैं सहनशीलता क्षमा संयम और नम्रता। जब आप के अंदर ये गुण आ जाएंगे तब आप दूसरों की गलतियो को माफ़ दोगे इससे आप हर इंसान को अपने नजदीक पाओगे।  
"असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श उदेश्य और सिद्धांत भूल जाते हैं" 
       - जवाहर लाल नेहरू   

मौका हा.थ से ना जानें दें %&खुद को योग्य बनाने और महेनत के साथ ये जरूरी है की आप की निगाहें मौके पर टिकी हो क्यु की जंदगी  मौका बार बार नही देती । इसलिए मौका मिलते ही चौका मर दो। नही तो आप ने खड्गोश और कछवा वाली कहानी सुनी होगी आप भी खडग़ोश की तरह योग्य होते हुए भी हार जाओगे ।  
  
 "हर दो मिनट की  शोहरत पीछे आठ घंटे की कड़ी मेहनत होती है "
                                     -  जेसिका सेेविच
   

Thursday, November 19, 2015

अपनी योग्यता पहचानें

                                                                       
                                                      
 कोई भी फिल्ड हो उसमें व्यवस्था बनाए रखने के लिए पतिभा की जरूरत होती है। समाजिक हो राजनितिक हो या धार्मिक ही क्यों न हो सभी के  सुचलन के लिए एक कुशल व्यक्ति की जरूरत होती है। एक ऎसे व्यक्ति की जरूरत होती है जिसमे अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए समझदारी सहास और ईमानदारी से कार्य करने की क्षमता हो।प्रतिभा अपनी अनुभव कुशलता और नैसिगरता से अनेक रचनात्मक व् कल्याणकारी विचारों को जन्म देती है और अपनी अनोखी योजना से की व्यवस्था एक अलग पहँचान देती है।प्रतिभावान व्यक्ति की लाइफ की डिक्सनरी में असंभव श्ब्द नही होता। जहां प्रतिभा होती है वहा व्यवस्था का तो कोई मतलब ही नही बनता। व्यवस्था खुद पर खुद बन जाती है।प्रतिभा किसी इंसान को नही कहा गया प्रतिभा का मतलब है सहास] शौर्य] समझदारी]ईमानदारी और जिम्मेदारी।जहां ये पांच हैं वहा व्यवस्था चरम पर होगी।  


सोच व्यवहारिक हो%& दूसरो की कामयाबी देखकर उस जैसा बनने का सपना ठीक नही है। आप किसी की कामयाबी को देखकर प्रेरित जरूर हो पर उसके सघर्षो से सीखना का प्रयास जरूरी है अपने लिए कोई लक्ष्य या मजिल तय करने से पहले  योग्यता व क्षमता को आंके । अगर आपको लगता है कि आपने अपना लक्ष्य अपनी योग्यता व क्षमता से बड़ा तय किया है तो एक  बार पुनः विचार करें ।

सुने सब की करें अपने मन की%&  जब भी आप अपनी लाइफ में कुछ करना चाओगे तो कुछ लोग उसमे कई कमियां व गलतियां बता कर पीछे हटने के लिए कहते हैं। परंतु आप ये  ध्यान रखना कि जब तक आप नैगेटिव लोगों की सुनते रहोंगे या उन की बातों पर ध्यान देते रहोगे तब तक आप किसी भी  फिल्ड में सक्सेस नही हो सकते।आप किसी भी कामयाब इंसान की बातें  करो उनमे एक बात कॉमन मिलेंगी की उन्होंने अपने मन की सुनी मन की करी। उन्होंने सब का विरोध झेला। लेकिन दुसरो के मुताबिक नही चले सामने वालों को मनाया या उनके विरोध करने के बाबजूद अपनी राह पर चलने की हिम्मत जुटाई। और एक दिन कामयाब हुए और फिर विरोधी भी साथ हो लिए ।
अलग बनाएं अपनी राह %&हर इंसान अपनी अलग पहंचान बनाना चाहता है। और ये जरूरी भी नही है कि जो कार्य दुनिया करती आई है वो हम भी करें। जिस कार्य में अपनी रूचि हो वो कार्य निसंकोच करना चाहिए। और जो लोग अपनी प्रवर्ति को जानते व् समझते हुए उसके मुताबिक कैरियर चुनते हैं और ओरो की  परवाह किये बिना अपनी मंजिल की राह पर चलते हैं वे एक दिन अपनी मजिल पा लेते हैं। लेकिन ये इच्छा तभी पूरी हो सकती है जब हम उसके सभी मानकों को पूरा करते हुए बेजोड़ प्रयास करें। दुसरो की नकल से तो पहचान मिलनी मुशिकल है। किसी दिक्क्त में जरूर आ सकते हो इसलिए दुसरो की कॉपी करने की बजाए अपनी क्वालटी पहचानें और उसे निखारे। जिस काम को करते हुए आप उसमे डूब जाएं] थके ना उसे करते हुए आप और सब कुछ भूल जाए आप को दुनिया की प्रवाह न रहे। कमको एन्जॉय करो तो  सोच लो यही आपका टैलेंट है इसी में आपकी पहचान बनेगी अगर आप दुसरो की देखा देखी कर रहे हो तो इसका मतलब है कि आप अपनी पसंद को नही पहंचान पा रहे। इसके लिए खुद के साथ वक्त बिताए। देखे की आप किस काम को इंजॉय करते हो इससे आपको अपनी पसंद एक दो हफ्ते में पता चल जाएगी। अगर तब भी निर्णय नही ले पा रहे हो तो किसी काउंसलर से  मिलें। 

अपनी प्रतिभा को निखारें %& कामयाबी पाने लिए अपनी योग्यता को बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। अपने टैलेंट को पहंचान कर उसे तराशना व निखरना जरूरी है। आज हर तरफ अपडेट स्किल की मांग है तो ऐसे में कोर्स करना या डिग्री लेना ही काफी नही है । इसके लिए जरूरी है की आप अपने क्षेत्र में एंट्री के लिए स्किल को सीखते व अपडेट करते रहें। आप सोचो  कि  क्या आप अपने पद से जुडी सभी जिम्मेदारियो को ईमान दारी से निभाते हो \ आने वाली चुनौतियों को हँसते हुए स्वीकार करते हो \ क्या वक्त के साथ बदलने में बिलीव करते हो \ क्या अपनी योग्यता व क्षमता बढ़ाने के लिए नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए तैयार हो अगर आपके अंदर ये सारी क्वालटी हैं तो आपको नया काम हाथ में लेने में डरने की जरूरत नही है। अगर आपके अंदर टैलेंट की कमी है तो आप स्किल बढ़ाने पर ध्यान दें ।  
  
प्रतिभा को निखारने के लिए ये ६ गुण जरूरी हैं :- ईमानदारी अखंडता आत्मानुशासन सीखने की क्षमता विश्वनीयता लग्न अछा चरित्र जब तक ये गुण नही हैं तब तक आप अपने टैलेंट को नही निखार सकते । आप किसी भी इंसान के गुणो व् योग्यताओं की प्रसंसा तो कर सकते हो लेकिन अच्छे चरित्र के बिना विश्वास नही कर सकते। किसी भी नए काम को करने में परेशानी तो आती हैं कुछ गलतियां भी होती हैं लेकिन सफल रिकॉड वही बनाते हैं जो गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ते हैं । 

पॉजिटिव एटीट्यूट जरूरी है :-स्किल डेवलप की राह पर चलते समय इतना ध्यान  जरूर रखें कि दुसरो से सिखने के लिए विन्रम व्यवहार जरूरी है । नम्र व्यवहार रखकर ही आप कुछ सीख सकते हो । नम्र व्यवहार से ही आपको एंट्री मिल सकती है । आप ये घमंड न करें की आप को  सब कुछ आता है सीखने की प्रक्रिया तो उम्र भर चलती है । आशा वादी रहें आशा वादी लोग ही वास्तविक उनत्ति करते हैं ।  आशावादी लोग ही मन लगाकर काम करते हैं। कठिन मेहनत से ही सफल होना संभव है। इसलिए जो भी काम करो  प्रसन्ता से करो पूजा मानकर करो     
       
     ]]वर्क इज वर्शिप]]  
                                         
 कृतम सुख के पीछे भागने की बजाए] उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहें   "
   & ए पी जे अब्दुल कलाम   
कर्म के बिना आस्था एक भटकाव बन जाती है , आस्था चम्त्कारो का इंतजार नही करती , बल्कि चमत्कारो को जन्म देती है 
                                                               - हेनरी फोर्ड 
                     
डर व् संकोच को दिल से निकाल फेंके%& आप का डर व संकोच आपको कुछ भी नही करने देगा। दुसरो की कामयाबी देखकर आप प्रेरित तो हो जाते हो लेकिन जब उसे पाने की डगर पर चलते हैं तो फैल होने का डर लगा रहता है। अगर आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए जरूरी क्वालटी को समझते हैं और सामर्थ्य पर भरोसा करते हैं तो आप जरूरत के अनुसार अपनी क्षमता को बढ़ा कर अपने डर पर काबू पा सकते हो। ऐसा करने के लिए सबसे पहले अपने टैलेंट को जानें। हो सकता है की आप को इस फिल्ड की जानकारी ज्यादा न हो लेकिन ये सोचना छोड़ कर अपनी योग्यता को निखारने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपकी योग्यता निखरने लगेगी जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।जिस भी क्षेत्र में कदम बढ़ाए ये विश्वास जरूर रखें कि उसमें कामयाबी जरूर हासिल करेंगे इसके लिए हाथ पर हाथ रख कर ना बैठे स्ट्रेटेजी बनाकर विश्वास के साथ काम करें। 






    


Monday, November 16, 2015

स्पर्द्धा करें, ईर्ष्या से बचें

                                    स्पर्द्धा करें, ईर्ष्या  से बचें    

मनुष्य में पर्द्शन की भावना बुद्धि से जुडी हुई है । पर्द्शन तो बहारी है लेकिन ये समस्या मानसिक है।इसलिए विकाश के लिए स्पर्द्धा  जरूरी हो गई है । जब आपके सामने किसी और की जय जयकार होती है या किसी के काम की प्रसंसा होती है  तब आपके मन में भी ये आता होगा कि आपके दुवारा भी कोई देश व् समाज के उथान के लिए कोई कार्य हो आप भी समाज के लिए कुछ करके दिखाएं आप को भी लोग सम्मान की नजर से देखें आप की भी लोग प्रसंसा करें । लेकिन इसके लिए आपने कभी कोई प्रयास किया है ? क्या आप देश के लिए भगत सिंह की तरह फांसी चढ़ने के लिए तैयार हो ? मान स्वाभिमान के लिए के लिए गुरु तेगबहादुर सहाब की तरह सब कुछ कुर्बान कर  सकते हो ? अपनी कमाई का कुछ हिस्सा किसी समाजिक कार्य  में लगा सकते हो ?  चलो ये भी छोड़ो  क्या अपना खाली समय  किसी की मदद में लगाने के लिए तैयार हो ? अगर नही तो खाली सोचने से काम नही चलता करने से चलता है । जो लोग समाज के लिए कुछ करते हैं समाज को कुछ देकर जाते हैं उन्हीं लोगो को समाज या दुनिया याद करती है। जब ऐसे लोगो को याद करते हैं उनकी प्रसंसा सुनते हैं तभी समाज के और लोगो को कुछ करने की प्रेरणा मिलती है और तभी कुछ करने के लिए तैयार होते हैं। और जब भी हम कोई नया कार्य करते हैं तो मन में आता है की में इस कार्य  को इतनी अछी तरह करू की और कोई इसकी बराबरी न कर सकें। जब किसी प्रतियोगिता में बैठते हैं तो एक ही भाव मन में आता  है की में अवल आऊ । स्पर्द्धा से हमारे मन में एक अनूठे जोश का संचार होने लगता है । और फिर हम पर एक जनून सवार  हो जाता है और हम जब तक काम में लगे रहते हैं तब  तक हमारा वो कार्य पूरा न हो जाएं । स्पर्द्धा का भाव सिर्फ अच्छे  कार्य के लिए होना चाहिए न की गलत कार्य के लिए। जब स्पर्द्धा देश सेवा समाज सेवा या जनहित के लिए हो तभी इसका फायदा हैं । अगर आप बच्चो का पालने या घर खरीदने में लगे हो तो कुछ नया नही कर रहे हो ।  ये तो चिड़िया चुहिया भी करती हैं ? आप किस बात पर इतराते हो ?  हमे भी अपने समाज या देश के उथान के कार्य में सहयोग देना चाहिए जो लोग उसमे सहयोग करें  उनसे ईर्ष्या  नही करनी चाहिए सहयोग करना चाहिए । हमेशा दुसरो के गुण  देखने की कोशिस करनी चाहिए। इससे अपने अंदर सद्गुण बढ़ते हैं। जब आप दुसरो में  गुण  देखना शुरू करोगे तो कोई ना कोई गुण  आप को जरूर मिल जायेगा।  हर इंसान में कोई ना गुण जरूर होता है उस इंसान में क्या गुण है ये  आप को  अपनी पारखी नजरो से  परखना है । वो गुण आप को अपने जीवन में उतारना है ये ही खुद को श्रेष्ठतम बनाने की पद्धति है । हमे स्पर्द्धा करनी चाहिए स्पर्द्धा इंसान को आगे बढ़ाती है । लेकिन इंसान अपने जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है कोई भी जानवर ऐसा नही है जो खुद को नुकसान पहुँचता हो लेकिन इंसान ईष्या दुवेश व् घृणा में फंस  कर खुद को नुकसान पहुंचाता  है । हम लोग गाँधी जयंती, बाल दिवस मनाते हैं क्या ये  सिर्फ याद करने की बातें हैं ? नही मेरी सोच से तो नही  मेरी सोच में तो उन लोगो के गुणों को अपने जीवन में उतारने  की बातें होनी चाहिए कुछ सकल्प लेने चाहिए । कुछ चिंतन करना चाहिए ।  चिंतन और व्यवस्था जीवन में विकास का कारण बनते हैं। और चिंता  व् व्यथा हमेशा विरोध पैदा करते हैं । इसलिए व्यथा और शिकायतों को छोड़ कर व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए । क्युकि इंसान का ध्यान काम पर कम व्यथा पर ज्यादा होता है इसलिए वह मजिल से भटक जाता है ।   


Saturday, November 14, 2015

सपने सिर्फ सपने नही होते

                                               

 मै बचपन से ही महत्वाकांशी थी हमेशा बड़े बड़े  सपने देखती । लेकिन हालत  कुछ ऐसे थे कि जिंदगी की हकीकत बिलकुल अपोजिट थी जो चाहा वो मिलना संभव ही नही था । लेकिन मुझे सपनों में डूबा रहना ही अच्छा लगता था । उन्हीं के बारे में सोचती और जो इंसान जैसे सपने देखता है जैसा सोचता है वैसे ही कर्म करने लगता है ये बात बिलकुल सही है मेरा भी यही हाल  था । मै सबकी मदद करना चाहती थी लेकिन मेरा बजट कम था फिर भी मै जरूरत मदों की मदद करती । पढ़ने का शोक था तो पढ़ाई तो स्कूल टाइम में छूट गई लेकिन पढ़ने का शोक अब तक नही छूटा । जो भी मिलता उसे पढ़ती रहती । शास्त्रों के पढ़ने का शोक था पढ़ती रहती।  हैल्प करते करते ये आदत बन गई की अगर अपने पास नही है या कम था तो दोस्तों से भी मदद कराने लगी । ऐसा करते करते अब तक हमारे साथ और बहुत लोग जुड़ गए ।  हम लोगो ने एक समिति बना ली  ''श्री स्याम सेवा समिति '' और अब तक हम  कई  भागवत, व् राम कथा करा चुके हैं और उसमें व् उससे अलग कई लड़कियों की शादी करा चुके हैं । और जो पढ़ने का शौक था उसमे मै हमेशा अपनी राय व् अपने विचार अपने बच्चो को सुनाती। एक दिन मेरी बेटी ने एडवाइज दी की आप अपने विचार लिखने शुरू कर दो । मैने यही किया । और ये करते करते आज बिलॉगिग करने लगी हू । आज मेरे दोनों ही सपने पुरे हो गए है। आज मै लेखक भी हू और सोसल वर्कर भी ।  

 जो भी सपने देखते हो उन्हें जियो उन् पर  अपनी कैपिसिटी के अनुसार काम करते रहो एक दिन मजिल जरूर मिल जाएगी । 

डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम जी ने कहा था कि - आकाश की तरफ देखिये हम अकेले नही हैं । सारा ब्रह्मांड हमारे लिए अनुकूल है । जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं वह उन्हें प्रतिफल देता है । 

              

Monday, November 2, 2015

विरोध क्यों करते हैं लोग \

          
               

मै आप से पूछती हूँ कि जब कोई कुछ करना चाहता है तो उस का विरोध क्यों करते है \ अगर आप कुछ करना चाहे जिससे किसी का कोई नुकसान नही है और फिर आपके परिवार वाले दोस्त या रिलेटिव या अन्य कोई आप को रोकें तो आपको कैसा लगेगा \ अछा नही लगेगा ना । तो फिर आप दुसरो को क्यों रोकते हो या अपनी क्यों थोपते हो  ये जेल्सी है \ फितरत या उनकी चिंता है \ देखिए अगर फितरत है तो इसे बदल दीजिए और अगर चिंता है तो सही से आत्मविलोकन कीजिए और साथ दीजिए। किसी ने सही कहा है कि  

**हर किसी को मुकमल जहाँ नही मिलता किसी को  जमीं किसी को आसमा नही मिलता]]  

 कही ना कही ये जेलसी ही है। चलों में आप को एक छोटी सी कहानी सुनती हूँ &

एक बार कोई इंसान शिप के अंदर एक खुले ड्रिम में केकड़ों चढ़ा रहा था एक बजुर्ग से ये देखकर रहा ना गया और बोला भाई आप ये क्या कर रहे हो ये डर्म में से निकल कर सारे में फेल जायेगे। वह इंसान बोला कि अंकल इनसे घबराने की आवश्कता नही है जब भी एक केकड़ा बहार निकलने की कोशिस करेगा तो दस केकड़े मिलकर उसे पीछे खींच लेगें ।  

हम भारतीयों की तुलना भी केकड़ों से की जाती है जब एक आगे बढ़कर कुछ करना चाहता है तो और दस लोग मिलकर उसे पीछे खीचने लग जाते है। कुछ तो ऐसे लोग होते हैं जिन का उस काम से कुछ लेना देना नही होता । आप जानते हो कि ऐसा काम कौन  से  लोग करते हैं ? जिन लोगो में कुछ कर दिखने का जज्बा नही होता । जिन लोगो में कुछ करने का जज्बा होता है वे लोग ओरो को आगे बढ़ाने में हमेशा सहयोग करते हैं और खुद आगे कैसे बढ़ा जाए ये सीखने की कोशिस में रहते हैं । लेकिन एक बात कहु  जो लोग पीछे खींचने की कोशिस करते हैं इनसे  भी हमे अनुभव मिलते हैं । और कहते कि -
" हमारे शत्रु हमारा विरोध इसलिये करते हैं क्युकि वे हमसे शत्रुता रखते हैं जब कि शुभचिंतक हमारा विरोध इसलिए करते हैं क्यु कि वे चाहते हैं कि हम असफल या बर्बाद ना हो "

कड़वे अनुभवों से क्यों घबराते हो \ कोई भी पढ़ने की बजाए प्रक्टिकल से अधिक सीखता है। कड़वे अनुभवों से जीवन में काम आने वाली सीख मिलती है।अनीता कहती है कि       
]]अगर आपने अपने जीवन में कड़वे अनुभवों का स्वाद चखा है तो इससे आप में परिपक्ता आती है । आप का सामना जब दोबारा किसी विस्म परिस्थिति से होता है तो पहले की भाति डर का भाव नही रहता। निडर हो कर उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाते हो]]   
      
''जिंदगी सबसे अछी अध्यापक है ज्यादतर वक्त जिंदगी से बातें नही करती ये आपको धक्का देती है। हर धक्के के जरिए जिंदगी आपसे कहती है ,जाग जाओ । में तुम्हे कुछ सीखना चाहती हू " 

जिंदगी हर इंसान को धक्का देती है जो कमजोर प्रवर्ति के होते हैं , वो हार जाते हैं और जो मजबूत प्रवर्ति के लोग हैं वो सीख लेकर आगे बढ़ जाते हैं। जो लोग हिम्मत हार जाते हैं  वे लोग जिंदगी के थपेड़ो के सामने घुटने टेक देते है और समय बदलने का इंतजार करते हैं। आप को एक बात माननी होगी कि आप किसी भी परिस्थति या इंसान को नही बदल सकते आप खुद को बदल कर ही उन्हें फेस कर सकते हो।

कड़वे अनुभव अवरोधों को पार करने की छमता बढ़ाते हैं %& कई बार हम जीवन में कर्तव्यविमूढ़ होते हैं तो ये कड़वे अनुभव हमे उस परिस्थिति से उबार लेते हैं और सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं । जब हमारे साथ कुछ गलत घटना घटती है तो वो हमे अछी नही लगती लेकिन धीरे धीरे हमारी समझ में आ जाती है कि इसमें भी हमारी भलाई थी। जे न यु में मनोविज्ञान के प्रोफेसर अरविंद मिश्रा कहते हैं कि
]]अगर आप कठनाईओं की दौर से गुजरते हो तो ये अनुभव आपको कठनाईओं से मुकाबला करना सीखा देता है आप में विरोध करने की क्षमता विकसित कर देता है जो जीवन में बहुत काम आती है**       

ठोकर लगने पर चलना न छोड़ें] ठोकर को सीढ़ी बना लें %&ज्यादातर लोग क्या करते हैं कि एक बार ठोकर लगते ही या एक बार असफल होते ही रास्ता बदल देते हैं। और किस्मत को दोष देना शुरू कर देते हैं या किसी और के सिर दोष मड़ देते हैं। जब की विश्लेषन करने की जरूरत होती है की असफल क्यों हुआ \ मनोवांछित फल क्यों नही मिला \ उससे एक एक कमी नजर आने लगेगी। उस कमी का सुधर करते जाएं । 

" हर इंसान सफल तो होना चाहता है लेकिन सफलता के लीए जो तैयारी की जाती है ,उसकी कीमत देने के लिए हर इंसान तैयार नही होता" 

ठोकरे ही इंसान को सफल व् मजबूत बनतीं  है। आप ने देखा भी होगा की जिन लोगो का जीवन साधारण होता है] अधिक उतार चढ़ाव नही आते वे लोग साधारण इंसान बन कर ही रह जाते हैं। और जिन लोगो के जीवन में जितनी अधिक समस्याऐ आती हैं वो इतना ही मजबूत व् कामयाब हो कर निकलता है। कहते हैं कि इंसान की जिम्मेदरी ही इंसान को लायक बनती है। जिन लोगो पर जिम्मेदारी नही पड़ती व् बुढ़ापे तक भी कमा कर नही खाह पाते। और जिन पर जिम्मेदरी पड़ती है वे छोटी सी उम्र में कामयाब हो जाते हैं। जब हमारे साथ कुछ गलत होता है तो शुरू शुरू में गलत लगता है लेकिन बाद में समझ आ जाता है की इसमें भी हमारी ही भलाई छिपी थी। इसलिए ठोकर लगनी भी जरूरी हैं।      
                                                          
परिस्थति चाहे जो भी हो] नजरिया पॉजिटिव होना चाहिए %& कई बार ऐसे हादसे होते हैं कि इंसान कुछ दुबारा करने की सोच ही नही पता। अगर पॉजिटिव नजरिया हो तो हादसों से उभरने में मदद मिलती है। नेगेटिवटी हावी नही हो पाती जिसकी वजह से बिना दिक्क्त के आगे बढ़ा जा सकता है तभी तो कहते है कि उम्मीद का दामन थामे रखना चाहिए ।


हमेशा खुश रहने की कोशिस करें %& हमेशा खुश रहना सम्भव नही है लेकिन खुश रहने की कोशिस तो कर सकते हैं। जो लोग हमेशा दुखी रहते हैं ऐसे लोगो को कोई भी पसंद नही करता। अगर आपकी लाइफ में कोई दिक्क्त है तो उसका स्लूसन ढूढे उसे पकड़ कर ना बैठे । अगर आप ऐसा नही करोगे तो आप रुक कर खड़े हो जाओगे और अपनी जिंदगी में कभी भी आगे नही बढ़ पाओगे ।